{"_id":"5ec78c5100c5977c53798029","slug":"prayagraj-corona-update-four-new-corona-positives-found-in-prayagraj-the-number-of-sensitivities-in-the-district-reaches-60","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 24 घंटे में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 60 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 24 घंटे में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 60 के पार
Fri, 22 May 2020 01:55 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शहर के राजरूपपुर में एक और कोरोना पॉजीटिव मिला है। यहां साई धाम झोपड़पट्टी के पास मुंबई से लौटा एक युवक पॉजिटिव निकला है। उसे कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद उसे कोटवां-बनी स्थित एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया। वहीं, एल-1 हॉस्पिटल से दो मरीजों को तबीयत खराब होने पर एसआरएन रेफर किया गया है। इसके साथ ही जिले का राजरूपपुर इलाका भी हॉटस्पॉट घोषित हो गया है। इस तरह पिछले 24 घंटे में छह नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि 24 घंटों में छह मरीजों के बढ़ने से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 61 हो गई है। इसमें कुल एक्टिव हालत में 41 हैं। जिसमें एल-1 हॉस्पिटल में 25 और एल-3 एसआरएन में 16 भर्ती हैं। एल-1 में कौशांबी के भी चार मरीज हैं। जबकि एसआरएन एल-3 में प्रयागराज के 16, फतेहपुर से एक, प्रतापगढ़ के 10 मरीज भर्ती हैं।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 94 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हंडिया के राका गांव में चार लोगों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात पॉजिटिव आई है। राका में कुल छह केस पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से एक की मौत हो गई है जबकि, पांच का एल-1 में उपचार चल रहा है।
उधर, एल-1 हॉस्पिटल से दो मरीजों को एसआरएन रेफर किया गया है। हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि एक मरीज को सीने में दर्द, बीपी जबकि दूसरे मरीज को पेट में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी। लिहाजा, दोनों को एसआरएन रेफर दिया गया। एसआरएन के चिकित्सकों के मुताबिक दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।
उधर, एल-1 हॉस्पिटल से दो मरीजों को एसआरएन रेफर किया गया है। हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि एक मरीज को सीने में दर्द, बीपी जबकि दूसरे मरीज को पेट में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी। लिहाजा, दोनों को एसआरएन रेफर दिया गया। एसआरएन के चिकित्सकों के मुताबिक दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।