फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Former Governor Kesharinath Tripathi Corona infected

Prayagraj Corona Update: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना संक्रमित

Wed, 30 Dec 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Former Governor Kesharinath Tripathi Corona infected
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को हुई हरारत (हल्का बुखार) की शिकायत पर उन्होंने एंटीजन जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पूर्व राज्यपाल को कोविड के अन्य लक्षण नहीं हैं। वह अपने लोहिया मार्ग स्थित आवास पर ही हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Former Governor Kesharinath Tripathi Corona infected
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को कोविड के प्रारंभिक लक्षण नहीं हैं। हल्के बुखार की शिकायत पर उन्होंने एंटीजन जांच कराई थी। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की टीम उनके परीक्षण को लगाई गई है। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व राज्यपाल का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाना है। बृहस्पतिवार को उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर कोविड जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Former Governor Kesharinath Tripathi Corona infected
prayagraj news : माघ मेला क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कार्मियों की कोरोना जांच की गई। - फोटो : prayagraj

नोडल अधिकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमितों की सूची में एसआरएन अस्पताल के वार्ड ब्वाय, रेलवे अस्पताल की स्टाफ नर्स, आईसीआईसीआई बैंक टैगौर टाउन शाखा के डिप्टी मैनेजर में शामिल हैं। वहीं एजी ऑफिस के एक ऑडीटर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Former Governor Kesharinath Tripathi Corona infected
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

24 घंटे में 51 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत

जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं उपचार के दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 45 लोगों ने कोरोना को मात दी। 

सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 587 हो गई है। जिले भर में बुधवार को 5287 लोगों की कोविड जांच कराई गई। कुल 28360 संक्रमितों में 20552 लोग होम आइसोलेशन में संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। दो लोगों की मौत के साथ कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 375 पर पहुच गई है।

सीएमओ ने बताया कि बुधवार को संक्रमण को मात देने वाले 45 लोगों में 11 को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 34 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। फिलहाल एलथ्री एसआरएन अस्पताल में 54, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में नौ, यूनाइटेड मेडीसिटी में नौ और 13 संक्रमित बेली अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed