फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, एक दिन में 83 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत

Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's highest ever score in Prayagraj-83 new infected found in one day- two killed
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj

कोरोना ने रविवार को फिर अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। एसआरएन में जहां कोरोना की चपेट में आए तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 24 घंटे के भीतर कोरोना के 83 और मरीज मिले। इससे जिले में कोविड के मरीजों की संख्या 962 हो गई है। जानकार इसे सामुदायिक प्रसार का संकेत बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इस खतरे को स्वीकार रहा है। लेकिन उसका दावा है कि ज्यादा मरीज संक्रमण को नियंत्रित करने की दिशा में संकेत हैं। 

Prayagraj Corona Update: Corona's highest ever score in Prayagraj-83 new infected found in one day- two killed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मरीजों की संख्या बढ़ने से कोविड अस्पतालों पर बोझ बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसर संक्रमण पर नियंत्रण पाने के उपायों पर रविवार को देर रात तक विचार विमर्श करते रहे। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने रविवार को 83 लोगों में कोरोना की पुष्टि की। पॉजिटिव आने वालों में 35 की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में, जबकि पांच की ट्ू्र नॉट से जांच हुई है।

Prayagraj Corona Update: Corona's highest ever score in Prayagraj-83 new infected found in one day- two killed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

छह मरीज निजी अस्पतालों से पॉजिटिव आए हैं। बाकी की पुष्टि मेडिकल कॉलेज से हुई है। संक्रमितों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल, झूंसी थाने के पुलिस के जवान शामिल हैं। कोरांव से एक साथ 19 लोगों मेें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's highest ever score in Prayagraj-83 new infected found in one day- two killed
pratapgarh news - फोटो : prayagraj
जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने स्वीकार किया कि यह कम्युनिटी प्रसार के संकेत हैं। हालांकि, स्थित नियंत्रण में हैं। पॉजिटिव आने वाले 50 से साठ फीसदी लोग संक्रमित के संपर्क वाले हैं। पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने पर उनका कहना था कि जांच का दायरा बढ़ने से संक्रमितों की पहचान जल्दी हो रही है। 
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona's highest ever score in Prayagraj-83 new infected found in one day- two killed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डॉ. सहाय ने कहा कि पहले जहां हजार या 11 सौ सैंपलों की जांच होती थी वहीं अब एक दिन में 15 सौ जांचे हो रही है। एंटीजन टेस्ट से संक्रमित व्यक्ति का तुरंत पता चल रहा है। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोग भी जल्दी ही चिह्नित हो रहे हैं। यह भी सही दिशा में कदम है। अगर ऐसे लोगों को चिह्नित करने में देरी होती तो संक्रमण और फैलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed