फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona continues in Prayagraj, 149 new infected found

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना की रफ्तार जारी, 149 नए संक्रमित मिले

Wed, 29 Jul 2020 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona continues in Prayagraj, 149 new infected found
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रयागराज में बुधवार को 149 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जांच के बाद इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना से किसी संक्रमित मरीज के मृत्यु की सूचना नहीं है। साथ ही ठीक होने पर 34 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2001 पहुंच गई है। अब तक 1013 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल 938 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona continues in Prayagraj, 149 new infected found
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय कोटवा एट बनी में 48 संक्रमित भर्ती हैं। एल-1 कोविड केयर सेंटर रेलवे हॉस्पिटल में 18, एल-1 कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 168, एल-1 समकक्ष यूनानी मेडिकल कॉलेज लूकरगंज में 11 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह तेज बहादुर सप्रू (बेली हास्पिटल) एल-2 चिकित्सालय में 40, एसआरएन एल-3 चिकित्सालय में 91 मरीज भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में कुल 290 मरीज हैं। बुधवार को कुल 1711 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिसमें 1613 निगेटिव रिपोर्ट आई।

Prayagraj Corona Update: Corona continues in Prayagraj, 149 new infected found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दो चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज द्वतीय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु श्रीवास्तव और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेलाबाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वर्तिका सिंह द्वारा कोविड-19 महामारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक तरीके से न करने पर सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने बताया कि तीन दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर दोनों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona continues in Prayagraj, 149 new infected found
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media

फाफामऊ, नैनी, झूंसी में भी आज से एंटीजन टेस्ट शुरू

शहर के आठ स्थानों के साथ बृहस्पतिवार से झूंसी, फाफामऊ, नैनी में एंटीजन टेस्ट होगा। डीएम ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। बुधवार को सीएमओ ने इसकी जानकारी दी। डीएम के पास इस संबंध में मंगलवार को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके साथ जांच का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब एंटीजन टेस्ट सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। अभी तक केवल दो बजे तक ही जांच हो रही थी।
 
सीएमओ ने बताया कि फाफामऊ में यह जांच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में, झूंसी में गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेरडीह, नैनी में सेंट बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में होगी। अभी यह जांच शहर के दारागंज, पीएचसी, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज और बेनीगंज शाखा, केपी इंटर कॉलेज, हाईकोर्ट डिस्पेंसरी के अलावा जिले की सभी सीएचसी सेंटरों पर हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed