{"_id":"5ebeba5c805c5d270232b753","slug":"prayagraj-corona-update-corona-bomb-exploded-in-prayagraj-13-patients-found-in-one-day-srn-nurses-including-newborn-lab-technician-also-came-in-grip","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 13 मरीज, नवजात समेत एसआरएन की नर्स, लैब टेक्नीशियन भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 13 मरीज, नवजात समेत एसआरएन की नर्स, लैब टेक्नीशियन भी आए चपेट में
Sat, 16 May 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बीते चौबीस घंटों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव आए मरीजों में एसआरएन की एक नर्स व दो दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। प्रतापगढ़ की रहने वाली नवजात की मां कोरोना संक्रमित थी। इसी जिले में मुंबई से लौटे एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर में संक्रमितों का नमूना लेने वाला लैब टेक्नीशियन भी बीमारी की चपेट में आ गया। वहीं सैदाबाद पुरानी बाजार के ग्राम प्रधान का पति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आई नर्स कोरोना वार्ड नंबर सात में ड्यूटी कर रही थी। वह पैसिव क्वारंटीन में थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कालिंदीपुरम स्थित संक्र मितों का नमूना लेने वाला लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा चिकित्सालय में भर्ती प्रतापगढ़ की महिला की दो दिन की बच्ची की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
चिकित्सालय प्रशासन ने इसका निक नेम कोविला रखा है। वहीं सरायइनाइत के लगड़ीपुर गांव के एक ही परिवार के चार और झूंसी के कसेरूआ खुर्द के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नौ और लोगों में कोरोना की और पुष्टि हुई। इसमें भदोही, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के तीन मरीजों के अलावा सभी मामले जिले के ही हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में नर्स और कोविला को छोड़कर बाकी सभी को कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।