फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: 94 new corona infected, 77 discharges, one dead

Prayagraj Corona Update: 94 नए कोरोना संक्रमित, 77 हुए डिस्चार्ज, एक की मौत

Sat, 14 Nov 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 94 new corona infected, 77 discharges, one dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार पार होने में अब थोड़ी ही कसर बाकी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के 94 नए मामले सामने आए। वहीं लगातार चौथे दिन कोरोना को मात देने वालों की संख्या संक्रमितों से कम रही। उपचार के दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब तक 24983 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को 25 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 52 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। संक्रमण मुक्त हुए 77 लोगों के साथ होम आइसोलेशन में अब तक 17809 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 5972 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: 94 new corona infected, 77 discharges, one dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

सर्वाधिक मरीज एसआरएन में भर्ती

कोविड मरीजों की संख्या सौ के अंदर है, लेकिन  इधर चार दिनों से दस या पांच मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एलथ्री एसआरएन अस्पताल में शुक्रवार को 90, बेली में 36 तथा यूनाइटेड मेडीसिटी में भर्ती 14 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। 

Prayagraj Corona update: 94 new corona infected, 77 discharges, one dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

4621 लोगों की कोविड जांच, ओटीपी से मिलेगी रिपोर्ट

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शुक्रवार को कुल 4621 लोगों की कोविड जांच को सैंपल लिए गए। रिपोर्ट ऑनलाइन हासिल की जा सकती है। जिसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साइट पर डालने से ओटीपी आएगी, जिससे रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed