Prayagraj Corona Update: 88 नए कोविड संक्रमित, एक की मौत, 144 लोगों ने दी कोरोना को मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन घट-बढ़ रही है। रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब एक हजार कम कोविड जांचें की गईं, लेकिन संक्रमितों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ। 24 घंटे में 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को जिले में कुल 4046 लोगों की कोविड जांच की गई। कुल 88 संक्रमित चिह्नित किए गए। वहीं संक्रमणमुक्त होने वालों का प्रतिशत बढ़ा है। कुल 144 लोग संक्रमणमुक्त हुए। जिनमें 28 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 116 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
नोडल अधिकारी डॉ. सहाय ने बताया कि कुल कोविड संक्रमितों की संख्या 26534 हो गई है। वहीं, 19 हजार से अधिक लोगों ने जहां होम आइसोलेशन पूरा किया। 6339 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 343 पर पहुंच गई है। पखवारे भर बाद एक्टिव मरीजों की संख्या में फिर कमी आई है। अब जिले में 837 एक्टिव केस हैं।
एसआरएन में कम हुए मरीज
दीपावली के बाद कोविड संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या 115 तक पहुंची थी, सभी एसआरएन अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को एसआरएन अस्पताल में 87, बेली अस्पताल में 21 और यूनाइटेड मेडिसिटी में 24 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।एएमए ब्लड बैंक के निदेशक, दो अफसरों समेत चार बैंक कर्मी संक्रमित
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एएमए ब्लड बैंक के निदेशक-चेयरमैन कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एसआरएन अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय तथा सीएचसी फूलपुर के लैब टेक्निशियन, एक स्कूल के दो शिक्षक और एक पत्रकार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक्सिस बैंक करेली तथा एचडीएफसी बैंक करेली शाखा के मैनेजर तथा केनरा बैंक करेली के दोलिपिक भी संक्रमितों में शामिल हैं।