{"_id":"60afe3512d0a014fda610847","slug":"prayagraj-corona-update-49-new-kovid-positive-including-account-general-psychiatrist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: एकाउंट जनरल, मनोचिकित्सक सहित 49 नए कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: एकाउंट जनरल, मनोचिकित्सक सहित 49 नए कोविड पॉजिटिव
Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
सार
- होम आइसोलेशन में कैंसर पीड़ित समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 10957 लोगों की जांच, 87 लोगों ने दी संक्रमण को मात
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कोरोना संक्रमितों की लगातार कम होती संख्या के बीच बृहस्पतिवार को 49 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एजी आफिस के एकाउंट जनरल, कॉल्विन अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. राजेश पासवान भी शामिल हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई। होम आइसोलेशन में रहे एक व्यक्ति की जान पर कोरोना नहीं कैंसर भारी पड़ा। एक मरीज ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में 10957 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें सर्वाधिक 27 मरीज आरटीपीसीआर जांच में चिह्नित किए गए। एंटीजन में सिर्फ चार और ट्रूनॉट जांच में 18 लोगों संक्रमित पाया गया। कुल 49 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj