फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 26 thousand crosses in Prayagraj, 65 new positive, two killed

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 26 हजार पार हुए संक्रमित, 65 नए पॉजिटिव, दो की मौत

Tue, 24 Nov 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 26 thousand crosses in Prayagraj, 65 new positive, two killed
Coronavirus - फोटो : pixabay

कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ दिन बाद आई कमी फिलहाल राहत देनी वाली है। सोमवार को 6532 लोगों की कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए। 65 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार हो गई है। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। अब कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 339 हो गई है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 26 thousand crosses in Prayagraj, 65 new positive, two killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक उपचार के दौरान जिन कोविड संक्रमितों की मौत हुई है, वह अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। सोमवार को कोविड अस्पतालों से 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर जाने वालोँ की संख्या 6175 हो गई है। जबकि होम आइसोलेशन में 62 लोगों के साथ संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 18445 पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1090 हो गई है। पखवारे भर पहले यह संख्या 900 के नीचे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 26 thousand crosses in Prayagraj, 65 new positive, two killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

दो डॉक्टर, दो बैंक अफसर, दो प्रोफेसर संक्रमित

सोमवार को संक्रमितों की सूची में एक डेंटिस्ट समेत दो डॉक्टर, दो बैंक अफसर और इविवि-ईसीसी के दो प्रोफेसर शामिल हैें। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एसआएन के एनेस्थिसिया विभाग के एक डॉक्टर, सीएचसी होलागढ़ के डेंटिस्ट, मेजा प्राइमरी स्कूल की टीचर, बीओबी सोरांव शाखा के सहायक प्रबंधक, बीओबी करछना शाखा के एक अफसर कोविड संक्रमित हुए हैं। सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल, एक अधिवक्ता सहायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed