फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj corona update: 21 people died from corona in Prayagraj, 1267 new ones found

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से 21 लोगों की मौत, 1267 नए संक्रमित मिले

Thu, 29 Apr 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 09:43 PM IST
सार

  • काफी दिनों के बाद संक्रमितों की संख्या 1300 के नीचे पहुंची
  1. कोरोना मीटर
  • संक्रमित-75613
  • स्वस्थ हुए- 55208
  • अस्पतालों से डिस्चार्ज- 9432
  • होम आइसोलेशन पूरा-54776
  • मौत-703

विज्ञापन
Prayagraj corona update: 21 people died from corona in Prayagraj, 1267 new ones found
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण के प्रसार से लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी राहत के आसार दिखे। 24 घंटे में 1267 नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं संक्रमितों से करीब 25 फीसदी अधिक 1683 लोगों ने कोरोना को मात दी। हालांकि कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 धंटे में उपचार के दौरान 21 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन

Prayagraj corona update: 21 people died from corona in Prayagraj, 1267 new ones found
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा हर दिन बढ़ाया जा रहा है। संक्रमितों की पड़ताल में बिना लक्षणों वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। संक्रमण से गंभीर हुए लोगों की स्थिति में भी सुधार आ रहा है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का ऑडिट कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 13691 लोगों की कोविड जांच के नमूने लिए गए। कुल 1267 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात है कि संक्रमितों की संख्या से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे हैं। 24 घंटे में 56 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 1627 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। कुल 1683 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj corona update: 21 people died from corona in Prayagraj, 1267 new ones found
prayagraj news : मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : prayagraj

703 कोरोना संक्रमित गवां चुके हैं जान

कोरोना संक्रमण काल में अब तक जिले में 703 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी उन लोगों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है, जिनकी मौत जिले के बाहर यानी लखनऊ, दिल्ली के अस्पतालों में उपचार के दौरान हुई। महीने के अंत में ऐसे लोगों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अप्रैल में बृहस्पतिवार तक कुल 289 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed