फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: 162 new corona infected with doctors, engineers, one dead

Prayagraj Corona Update: डॉक्टर, इंजीनियरों के साथ 162 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Thu, 15 Oct 2020 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 162 new corona infected with doctors, engineers, one dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में दिख रही है। बुधवार को एसआरएन के एक डॉक्टर, रेलवे के इंजीनियरों के साथ 162 नए कोविड पॉजिटिव सामने आए। वहीं 175 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। जिले में दो दिन बाद एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में 162 नए संक्रमितों के साथ 21784 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वहीं 175 मरीज कोविड संक्रमण से मुक्त भी हुए। जिले में ठीक होने वालों का प्रतिशत हर दिन बढ़ रहा है। अभी तक 5058 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं 14699 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: 162 new corona infected with doctors, engineers, one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

1747 एक्टिव मरीज, कोविड अस्पतालों में 246 भर्ती

सीएमओ के मुताबिक जिले में 1747 मरीज एक्टिव हैं। वहीं कुल 246 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इनमें सर्वाधिक 80 मरीज एलथ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। 

Prayagraj Corona update: 162 new corona infected with doctors, engineers, one dead
nurse - फोटो : pixabay

आर्मी स्कूल की टीचर, निजी अस्पतालों की नर्सें भी पॉजिटिव

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बुधवार को संक्रमितों की सूची में एसआरएन के एक जूनियर डॉक्टर, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर समेत चार अन्य कर्मचारी, एक निजी कोविड अस्पताल की दो नर्सें, एक असिस्टेंट लोको पायलट, लालतारा मेजा एसबीआई शाखा कर्मी शामिल हैं। वहीं पीएनबी में प्रबंधक, सीआईएसएफ का एक इंस्पेक्टर, एक निजी अस्पताल का टेक्निशियन, रोडवेज राजापुर का लिपिक, पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर, धनुपुर के वीडीओ आदि भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed