फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: 151 new Covid positive, including income tax officer, two killed

Prayagraj Corona Update: आयकर अफसर समेत 151 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत 

Mon, 19 Oct 2020 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 151 new Covid positive, including income tax officer, two killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अरसे बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ से नीचे आने के 24 घंटे बाद ही आंकड़ा फिर डेढ़ सौ के पार पहुंच गया। रविवार को एक आयकर अफसर समेत 151 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं संक्रमितों से ज्यादा कोरोना को मात देेने वालों का आंकड़ा बढ़ोत्तरी पर रहा। 24 घंटे में 194 लोग संक्रमण मुक्त हुए। उपचार के दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में रविवार को 3602 नमूने कोरोना जांच को लिए गए। 151 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं संक्रमण मुक्त होने वाले 194 लोगों में 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 144 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: 151 new Covid positive, including income tax officer, two killed
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

जिले में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 1619 रही। आंकड़ा गिरावट की ओर रहा। जनपद में अब तक 22359 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 5152 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया। 15254 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। रविवार शाम पांच बजे तक विभिन्न अस्पतालों में 238 कोरोना संक्रमित भर्ती रहे। सर्वाधिक 90 मरीज एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। 

Prayagraj Corona update: 151 new Covid positive, including income tax officer, two killed
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

संक्रमितों में दो डॉक्टर, ऑडीटर, सीडीए पेंशन कर्मी भी

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक रविवार को संक्रमित हुए पॉजिटिव मरीजों में एक आयकर अफसर, एसआरएन के दो डॉक्टर, सीडीए पेंशन कर्मी भी शामिल हैं। डॉक्टरों में एक सर्जरी तथा दूसरे मेडिसिन विभाग के हैं। एजी ऑफिस के एकाउंट अफसर, पीएचसी के एआरओ, एबीआई लाइफ सिविल लाइंस शाखा के मैनेजर, प्राइमरी स्कूल की एक शिक्षिका, एजी आफिस के सहायक ऑडीटर, इंडियन बैंक के एक कैशियर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed