Prayagraj Corona Update: कौशाम्बी में 11, प्रयागराज में पांच और प्रतापगढ़ में दो नए कोरोना पॉजीटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी कामगारों का घर आना कोरोना संक्रमण के बढ़ने का कारण बन गया है। हर दिन कोविड संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक संक्रमित 11 कौशाम्बी के रहे। प्रतापगढ़ में दो और प्रयागराज में पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महामारी की चपेट में आए अधिकांश लोग मुंबई से आए हैं। संबंधित जिलों में संक्रमितों के गांवों को सील कर दिया गया है। उनका यात्रा विवरण तलाशा जा रहा है। पीड़ितों के परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को दो पालियों में 238 नमूनों की जांच की गई। इनमें प्रयागराज के 84, प्रतापगढ़ के 75, फतेहपुर के 45, कौशाम्बी के 24 और चित्रकूट के दस नमूनों की जांच की गई। चित्रकूट में भी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जांच के बाद सर्वाधिक कोरोना संक्रमित कौशाम्बी के मिले। यहां 11 कोविड पॉजिटिव रहे। इसमें नौ कड़ा में पंचहजारी गांव के हैं। इनका एक साथी दो दिन पहले संक्रमित पाया गया था। जबकि दो अन्य सिराथू और भगवतपुर इलाके के हैं।
नई रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। वहीं प्रतापगढ़ में दो नए मरीज मिले हैं। इनमें एक पट्रटी के सलाहपुर गांव का अधेड और दूसरी महिला है जो कि रानीगंज में बसहा गांव की रहने वाली है। प्रयागराज में एक और चित्रकूट में भी एक संक्रमित पाया गया है। संबंधित जिलों के डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
वहीं, प्रयागराज के कोरोना संक्रमित को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर से कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल भेजा दिया गया है। वह फाफामऊ के गोहरी गांव का निवासी है। गांव को सील कर दिया गया है।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तीसरी पाली में हुई 64 नमूनों की जांच में प्रयागराज में हंडिया के राका गांव निवासी चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी का मुंबई से लौटने का यात्रा इतिहास है।
इन्ही लोगों के परिवार के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिसकी कोविड रिपोर्ट बाद में आई और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम पहले करा दिया था। संक्रमित पाए गए सभी लोग कालिंदीपुर क्वारंटीन सेंटर में हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल भेजा जाएगा। इन्हीं के परिवार और पांच अन्य संपर्कियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक तीसरी पाली में कुल 95 नमूनों की जांच की गई। जिसमें प्रयागराज के 64, फतेहपुर के 26, कौशाम्बी के 12 और चित्रकूट के 20 नमूने शामिल थे। इसमें प्रयागराज के चार और फतेहपुर के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शेष नमूने निगेटिव रहे।