फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News :: Infection increased seven times in five days, 136 new Kovid positive

Prayagraj Corona News : : पांच दिन में सात गुना बढ़ा संक्रमण, 136 नए कोविड पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:32 AM IST
सार

नए साल के पहले दिन ही 20 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। तभी संक्रमण के प्रसार की आशंका थी। बीच में दो दिन राहत रही, लेकिन मंगलवार को 31 नए संक्रमितों की संख्या बुधवार को अचानक बढ़कर 136 पर पहुंच गई, लेकिन जांच का औसत आठ हजार के आसपार रहा।

विज्ञापन
Prayagraj Corona News :: Infection increased seven times in five days, 136 new Kovid positive
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाती प। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोरोना संक्रमण का का प्रसार तेजी से हो रहा है। संक्रमितों की संख्या पांच दिन में सात गुना बढ़ी है। इसके बाद भी लोग संक्रमण के बचाव के लिए गंभीर नहीं हैं। बुधवार को जिले में 136 नए कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए। सभी की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 236 दर्ज की गई। अब तक गंभीर मरीजों से खाली एलथ्री एसआरएन अस्पताल में तीन संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। अन्य संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन ही 20 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। तभी संक्रमण के प्रसार की आशंका थी। बीच में दो दिन राहत रही, लेकिन मंगलवार को 31 नए संक्रमितों की संख्या बुधवार को अचानक बढ़कर 136 पर पहुंच गई, लेकिन जांच का औसत आठ हजार के आसपार रहा। करीब सात दिन से खाली एसआरएन अस्पताल के कोरोना वार्ड में मंगलवार की रात से बुधवार तक एक के बाद एक करके तीन मरीज पहुंच गए।

विज्ञापन

अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ने से महकमा सक्रिय
चिकित्सकों के मुताबिक तीनों संक्रमित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। दो लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जिले में यह स्थिति करीब नौ महीने बाद आई जब एक दिन में 136 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले दूसरी लहर में 17 मई को 164 तथा 18 मई को 110 नए कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए थे।

जिले में अचानक बढ़ी संक्रमितों की संख्या के साथ एक्टिव मरीजों की सूची भी लंबी हो गई है। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक संक्रमितों में मामूली लक्षण हैं। तीन मरीजों के  अलावा सभी का होम आइसोलेशन आवेदन स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीमों के सदस्य संक्रमितों के घर जाकर परीक्षण कर रही हैं। बुधवार को मिले नए संक्रमितो के घर बृहस्पतिवार को आरआरटी टीमें भेजी जाएंगी। 

स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 136 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। सीएमओ के मुताबिक बुधवार को 8790 लोगों ने कोरोना जांच कराई। उधर बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, उचित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इस लापरवाही को ही कोरोना संक्रमण के प्रसार का कारण माना जा रहा है। बाजारों और मॉल व सिनेमा हाल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बगैर ही भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed