{"_id":"5f04819e8ebc3e43171de86b","slug":"prayagraj-corona-news-girls-sent-to-home-seas-forest-staff-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: बालिका गृह सीज, वन स्टाफ सेंटर भेजी गईं बालिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: बालिका गृह सीज, वन स्टाफ सेंटर भेजी गईं बालिकाएं
Tue, 07 Jul 2020 07:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
तीन और बालिकाओं के कोविड-19 का पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजकीय बालिक गृह को सीज कर दिया गया है। साथ ही पूरे भवन परिसर को सैनिटाइज कराया गया। वहां रहने वाली अन्य 52 बालिकाओं और बच्चों को वन स्टाफ सेंटर (पूर्व में आशा ज्योति केंद्र) भेज दिया गया है। वहां सभी बालिकाएं 15 दिन क्वारंटीन रहेंगी।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सरंक्षण गृह की दो बालिकाएं बृहस्पतिवार को पॉजिटिव पाई गईं थीं। परिसर में आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद बालिकाओं में संक्रमण कैसे पहुंचा यह अब भी सवाल बना हुआ है। उसी परिसर में बालिका के अलावा महिला, शिशु के अलावा संपे्रक्षण गृह भी है। उस समय सभी स्टाफ तथा अंत:वासियों की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पॉजिटिव पाई गईं दो बालिकाओं के अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके दो तीन बाद बालिका गृह में रहने वाली अन्य 50 बालिकाओं और उनके पांच बच्चों की दोबारा एंटीजन जांच कराई गई। इनमें तीन और बालिकाएं पाजिजिव पाई गईं। प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि लैब में जांच के लिए तीनों बालिकाओं के नमूने भेज दिए गए हैं।
इसके अलावा अन्य बालिकाओं को सरंक्षण गृह के पास स्थित वन स्टाफ सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका गृह के अलावा परिसर स्थित अन्य केंद्रों को भी सैनिटाइज कराया गया है। सैनिटाइजेशन रोजाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो 15 दिन बाद बालिकाओं को सरंक्षण गृह में लाया जाएगा।
इसके अलावा अन्य बालिकाओं को सरंक्षण गृह के पास स्थित वन स्टाफ सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका गृह के अलावा परिसर स्थित अन्य केंद्रों को भी सैनिटाइज कराया गया है। सैनिटाइजेशन रोजाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो 15 दिन बाद बालिकाओं को सरंक्षण गृह में लाया जाएगा।