Prayagraj Corona News : एडीजी, मेलाधिकारी, एडीएम नजूल समेत 399 नए कोरोना संक्रमित
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, इंडियन ऑयल के एक असिस्टेंट मैनेजर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेक्शन आफिसर, एसआरएन अस्पताल के एक चिकित्सक, बैंक ऑफ बड़ौदा राजापुर के एक पीओ, बीओबी के चीफ मैनेजर, अन्य बैक कर्मी और जीजीआईसी की प्रवक्ता भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण का दायरा सोमवार को फिर चार सौ के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गया। बढ़ रहे संक्रमितों के खौफ के बीच कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा थोड़ी राहत देने वाला है। सोमवार को एडीजी, मेलाधिकारी, एडीएम नजूल समेत कोरोना के 399 नए संक्रमित चिह्नित हुए। माघ मेला क्षेत्र में सिर्फ एक संक्रमित पाया गया।
इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3258 तक पहुंच गई। वहीं 208 लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमणमुक्त होने वाले आठ लोगों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी दी गई। 200 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। वहीं 9554 लोगों की कोविड जांच की गई। एलथ्री एसआरएन अस्पताल में कौशाम्बी के संक्रमित की मौत हो गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, इंडियन ऑयल के एक असिस्टेंट मैनेजर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेक्शन आफिसर, एसआरएन अस्पताल के एक चिकित्सक, बैंक ऑफ बड़ौदा राजापुर के एक पीओ, बीओबी के चीफ मैनेजर, अन्य बैक कर्मी और जीजीआईसी की प्रवक्ता भी शामिल हैं।
ज्यादातर संक्रमितों को लक्षण और स्थिति के मुताबिक होम आइसोलेशन का विकल्प स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि माघ मेला से इतर जिले में कोविड जांच का दायरा बढ़ाया गया है। साढे़े नौ हजार से अधिक लोगों ने कोविड जांच कराई।
माघ मेले में 5324 की हुई जांच
माघ मेला में कोविड जांच में लगी टीमों ने सोमवार को कुल 5324 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इसमें 4986 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ और 338 का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। इसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। 56870 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। माघ मेला में सोमवार को 208 लोगों को कोरोना टीके की डोज दी गई।
15 से 17 साल के 11,372 ने ली टीके की पहली डोज
कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को कुल 80,705 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही एक बार फिर प्रयागराज टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। टीकाकरण में 15 से 17 साल के किशोरों में 11,372 ने कोरोना टीका की पहली खुराक ली। साथ ही प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 1730 रही। स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
कोरोना की तीसरी लहर में किशोरों को सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण में किशोरों का उत्साह जबर्दस्त रहा। वशिष्ठ वात्सल्य विद्यालय में चलाए गए टीकाकरण अभियान के दौरान किशोरों ने बड़ी संख्या में कोविड टीके की पहली डोज ली। स्कूल में सुचारू ढंग से चलाए गए टीकाकरण अभियान के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य नलिनी सिंह ने सीएमओ व उनके कार्यालय के लोगों को धन्यवाद दिया।
कोविड अस्पतालों में 82 संक्रमित भर्ती, 17 ऑक्सीजन को ऑक्सीजन सपोर्ट
जिले के कोविड अस्पतालों में सोमवार को 82 मरीज भर्ती रहे। इनमें अधिकतर की हालत सामान्य है। अन्य बीमारियों से पीड़ित 17 संक्रमितों को एहतियातन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सहायक नोडल अधिकारी कोविड डॉ. राहुल सिंह के मुताबिक कोटवा एट बनी एलवन अस्पताल में 13 मरीज भर्ती है। इनमें से सभी की हालत स्थिर है। 11 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज किए जाने की तैयारी है। उनकी हालत बेहतर और आइसोलेशन का समय पूरा हो चुका है।
बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी ने मुताबिक एलटू बेली अस्पताल में कुल 34 संक्रमित भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। किसी भी मरीज में कोई विशेष लक्षण नहीं है। वहीं एसआरएन के नोडल कोरोना डॉ. सुजीत ने बताया किसोमवार को चार नए मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में कुल 35 संक्रमित भर्ती है। जिनमें से अन्य बीमारियों से पीड़ित17 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, वेंटीलेटर पर कोई मरीज नहीं है।
मेलाधिकारी शेषमणि पांडेय के कोरोना संक्रमित होने के बाद शासन ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान को मेलाधिकारी का प्रभार दिया है। सूत्रों के मुताबिक हल्क लक्षण के बाद मेलाधिकारी शेषमणि पांडेय होम आइसोलेशन में हैं। वहीं एडीजी प्रेम प्रकाश भी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने संकमित होने की जानकारी अपने ट्यूटर पर दी। जिसमें बताया कि हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने एहतियातन कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉिजिटिव आई।