फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Congressmen offered flowers at the grave of Feroze Gandhi

प्रयागराज : फिरोज गांधी की कब्र पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प

Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
सार

दोपहर 12:30 बजे फिरोज गांधी की कब्र पर पहुंचे कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं का कहना था कि एक स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर फिरोज गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Prayagraj: Congressmen offered flowers at the grave of Feroze Gandhi
Prayagraj News : फिरोज गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दादा स्वतंत्रता सेनानी फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने उन्हें नमन कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मम्फोर्डगंज स्थित पारसी समुदाय के कब्रिस्तान में स्थित उनकी कब्र पर फूल चढ़ाकर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर रोशनी डाली गई। 

विज्ञापन



दोपहर 12:30 बजे फिरोज गांधी की कब्र पर पहुंचे कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं का कहना था कि एक स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर फिरोज गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सांसद के रूप में देश के सर्वोच्च सदन में गरीबों, किसानों, मजदूरों की आवाज हमेशा निर्भीकता पूर्वक उठाई। आजादी की लड़ाई में वह कई बार जेल भी गए।
विज्ञापन



नेताओं ने फिरोज गांधी को एक साहसी कलमकार के रूप में भी याद किया। उनके नवजीवन, नेशनल हेराल्ड, कौमी आवाज जैसे अखबारों से जुड़ने के संस्मरण भी सुनाए गए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू भैया, किशोर वार्ष्णेय, लाल बाबू साहू, अब्दुल कलाम आजाद, विनय पांडेय, कामेश्वर सोनकर, आफताब अहमद, मोहम्मद तालिब, विशाल सोनकर, शहजाद कुरेशी, अंकित शर्मा, उपेंद्र निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मम्फोर्डगंज मोहल्ले में स्थित पारसी समुदाय के कब्रिस्तान में फिरोज गांधी की कब्र है। 1980 में मेनका गांधी और उसके बाद सोनिया गांधी यहां आई थीं। उसके बाद परिवार का कोई सदस्य इस कब्रिस्तान में नहीं आया। इस कब्रिस्तान की देखभाल एक चौकीदार करता है। कब्रिस्तान में कुआं और एक मकान के अलावा चौकीदार के रहने के लिए दो कमरे भी बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed