फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Confirmation of corona in two more patients at Corona Positive, Pratapgarh, wife of architecht engineer

प्रयागराजः आर्किटेक्ट इंजीनियर की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, प्रतापगढ़ में दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि

Sat, 02 May 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Confirmation of corona in two more patients at Corona Positive, Pratapgarh, wife of architecht engineer
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के दो और मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें से एक स्थानीय है, जबकि दूसरी महिला मरीज मुंबई से लौटी है। इसके अलावा प्रयागराज में शुक्रवार को लूकरगंज में संक्रमित मिले इंजीनियर की पत्नी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से दोनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रयागराज के लूकरगंज की रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रतापगढ़ के दो लोगों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई है। इसमें भी एक युवती है। बताया जा रहा है कि युवती कुंडा की रहने वाली है। अपने माता-पिता, भाई, फूफा के साथ बृहस्पतिवार को यहां आई थी। पांचों को ओपीडी में देखकर आईसोलेट कर दिया गया था।
विज्ञापन


पांचों की जांच कराई गई थी बाकी चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा प्रतापगढ़ का एक युवक भी पॉजिटिव आया है। युवक बाहर से आया था। उसे प्रतापगढ़ के मॉर्डन साइंस इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को जांच के लिए उसका नमूना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Confirmation of corona in two more patients at Corona Positive, Pratapgarh, wife of architecht engineer
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

सांस लेने में बढ़ी तकलीफ इंजीनियर एसआरएन शिफ्ट

प्रयागराज। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोटवां-बनी में कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल में भर्ती लूकरगंज निवासी इंजीनियर शनिवार को एसआरएन अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए। उनको सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी। साथ ही उनके परिवार और रिश्तेदारों को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। इंजीनियर की पत्नी, बेटे, एक दोस्त सहित दो रिश्तेदारों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 

शुक्रवार को इंजीनियर की रिपोर्ट आने के बाद उनको कोटवा-बनी स्थित अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया था। वहां के नोडल प्रभारी डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि इंजीनियर को लगातार बुखार बना हुआ था और सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी। लिहाजा, उन्हें हायर सेंटर एसआरएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। इसके बाद एसआरएन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो मरीज पहले से ही वहां भर्ती हैं। इनमें से एक भदोही का चालक है, जबकि दूसरी प्रतापगढ़ की महिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed