{"_id":"6048d2a40f965f35206e2135","slug":"prayagraj-competitive-student-raped-police-arrested-accused-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में एक प्रतियोगी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी छात्र पिछले चार सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पहले वह इसलिए चुप थी कि उसने शादी का वादा किया था। दो दिन पहले छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को छात्र गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pics
पूर्वांचल की एक जिले की छात्रा पिछले कई सालों से बेली के पास किराए पर रहती है। उसका एक रिश्तेदार श्याम नारायण उर्फ दीपक राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। छात्रा का आरोप है कि 2017 में वह श्याम नारायण के कमरे पर गई थी। उसने कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
इसके बाद वह ब्लैकमेलिंग कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। फिर उसने शादी का वादा किया। वह इंतजार करती रही। कुछ दिन पहले उसने फिर दुष्कर्म किया। दो दिन पहले छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आज श्याम नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक छात्रा का रिश्तेदार है।