फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj: Cold up by changing the weather, Rain on Shivratri

प्रयागराज: मौसमी उठापटक में ठंड बढ़ी, शिवरात्रि पर बारिश के आसार

Sat, 02 Mar 2019 02:19 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
prayagraj: Cold up by changing the weather, Rain on Shivratri

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से फगुनहटी मौसम में उठापटक हो गई। बर्फीली हवाएं कंपाती रहीं। पारा धड़ाम हो गया। मार्च के पहले दिन ही मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट लेते ठंड का वार कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक ठंड अब चंद दिनों की मेहमान है। इस बीच शिवरात्रि तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही असामयिक बर्फबारी पारा लुढ़कने का कारण बनी है। वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी चक्रवात की सक्रियता और स्थानीय प्रभाव के कारण बर्फीली हवाएं कंटीली हो गईं। धूप-छांव के बीच शाम को अचानक ठंड बढ़ी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान धूप के कारण 23.9 डिग्री से बढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पर आया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री से गोता लगाकर 8.1 डिग्री सेल्सियस पर अटक गया। आर्द्रता उच्चतम स्तर पर बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रो. मिश्रा के मुताबिक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत तो मिलेगी लेकिन सामान्य तापमान 15 न होकर 8 डिग्री पर अटका है। अधिकतम तापमान सूरज कड़क होने के कारण बढ़ रहा है। ऐसे में शिवरात्रि तक बारिश के आसार बने हैं। फिर धूप तेज और गर्मी का प्रकोप बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत के लिए ठीक नहीं बदलता मौसम
हर दिन बदल रहा मौसम सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। स्वरूपरानी नेहरू के विशेषज्ञ डॉ. आरएन पांडेय के मुताबिक इस समय सावधानी ही बचाव है। शरीर से ऊनी कपड़े हटाने की भूल न करें। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज ओपीडी में दोगुने हो गए हैं। छाती में जकड़न से बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। असहज महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। नियमित दवा करें और ठंडे पानी और आइस्क्रीम आदि से परहेज करना ही ठीक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed