{"_id":"5d0fd82d8ebc3e58f66c0a6d","slug":"prayagraj-city-news-ald247601045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेवा का चिंतन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेवा का चिंतन शिविर
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाएंगी डॉ. रीता जोशी
0 आंदोलन के लिए पूरे प्रदेश में गठित होगी महिला विंग
0 अटेवा चिंतन शिविर के समापन पर लिया गया निर्णय
प्रयागराज, 23 जून। इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा संसद में उठाएंगी। यह बात उन्होंने रविवार को अटेवा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर कही। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अधिकार है और उन्हें यह मिलनी चाहिए। वह कर्मचारियों एवं शिक्षकों की मांग सरकार तक पहुंचाएंगी।
चिंतन शिविर के समापन पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि पुरानी पेंशन को लेकर चल रहे आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए जुलाई में पूरे प्रदेश में महिला विंग का गठन किया जाएगा। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अप्रैल में लखनऊ में वादा निभाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक वार्षिक सदस्यता एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अक्तूबर एवं नवंबर में मंडलीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और सभी जिलों में ब्लॉक कार्यकारिणी का अनिवार्य रूप से गठन किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि डॉ. रामाशीष सिंह के शहादत दिवस पर सात दिसंबर को पैरामिलिट्री एवं सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
रविवार को आयोजित चिंतन शिविर का पहला सत्र ‘पेंशन आंदोलन में सहायोग एवं सहभागिता’ और दूसरा सत्र ‘संगठन, संगठन की ताकत और जिम्मेदारियां’ विषय पर आधारित रहा। दूसरे सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला संयोजकों को सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल का सम्मान क्रियायोग आश्रम एवं योग अनुसंधान संस्थान की महासचिव ज्ञानमाता डॉ राधा सत्यम एवं किन्नर अखाड़ा की प्रयाग पीठाधीश्वर टीना ने किया। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से डॉ. हर प्रकाश यादव, अमरनाथ यादव, विजय कुमार ‘बंधुु’, आरएस वर्मा, मनोज पांडेय, अंशू केउिया, राम सुफल वर्मा, महेंद्र यादव, सिद्धार्थ सोनकर, नरसिंह, संजय यादव, राज्यवर्धन सिंह, संदीप बडोला, संजीत यादव, राजेंद्र तिवारी, संदीप, कृष्ण चंद्रा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।