फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj can also be made Sikkim by planting trees: Laxman Acharya

पौधरोपण कर प्रयागराज को भी बनाया जा सकता सिक्किम : लक्ष्मण आचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj can also be made Sikkim by planting trees: Laxman Acharya
- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कनिहार वन विहार में किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झूंसी। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि हरियाली जहां भी होती है, वहां प्रकृति मुस्कुराती है। उन्होंने यह बात शनिवार को झूंसी के कनिहार में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि लोग सिक्किम इसलिए घूमने आते हैं क्योंकि वहां हरियाली बहुत है। लोगों को प्रकृति को करीब से देखने और महसूस करने का मौका मिलता है। कहा कि पौधरोपण करके प्रयागराज को भी सिक्किम बनाया जा सकता है। कनिहार के वन विहार में तकरीबन दो लाख पौधे लगाए जाएंगे।
लोगों को पौधे लगाने का संकल्प दिलाते हुए राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पौधे लगाने का बड़ा संकल्प लिया है। शनिवार से इसका शुभारंभ हो गया है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएं। बताया कि नगर निगम कनिहार वन विहार में तकरीबन तीन हेक्टेयर इलाके में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधे तैयार हो जाने बाद एक बार फिर आपका यहीं स्वागत किया जाएगा। संचालन पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, कनिहार पार्षद सुजाता सरोज, सियाराम मौर्य, अनिल यादव धुन्नू, शिवनारायण यादव, सुमित निषाद, गुलफिरोज खान, उमेश मिश्रा, राजू शुक्ला, मुकेश लारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed