फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Brick and stone went on both sides regarding love marriage, two injured in firing

प्रयागराज : प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग में दो घायल

Mon, 30 Aug 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 08:09 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों आपस में निकाह करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले किशोरी ने फोन करके युवक के पिता से दोनों का निकाह कराने के लिए कहा भी था। युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Brick and stone went on both sides regarding love marriage, two injured in firing
Crime - फोटो : Demo Pic

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम विवाह के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। इससे गांव की बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मारपीट में दोनों पक्षों से कुछ लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रास तहरीर दी गई थी। हालांकि देर शाम तक केस नहीं दर्ज किया जा सका था। 
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों आपस में निकाह करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले किशोरी ने फोन करके युवक के पिता से दोनों का निकाह कराने के लिए कहा भी था। युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सोमवार की दोपहर इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की जिसमें एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। गोली शौचालय के दीवार में जाकर लग गई। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार करती रही। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से कुछ लोगों को थाने ले आई। पथराव में दोनों पक्ष से एक महिला समेत दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। दोनों पक्ष ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed