फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bomb reported under railway over bridge in Naini stirs

प्रयागराज :  रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बम की सूचना से मचा हड़कंप, दो घंटे जाम रहा यातायात, अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 08 Jan 2022 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 10:47 AM IST
सार

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रीवा रोड पर एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बम रखा गया है। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी यमुनापार, सीओ करछना सहति बीडीटीएस की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Prayagraj: Bomb reported under railway over bridge in Naini stirs
Prayagraj News : नैनी में बम मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नए यमुना पुल लेप्रेसी चौराहे से पांच सौ मीटर दूर रीवा राजमार्ग जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे पुलिया में शनिवार सुबह बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी यमुनापार, सीओ करछना, नैनी पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान रीवा राजमार्ग को दोनो ओर बैरिकेटिंग कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो बम फर्जी निकला। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने बताया कि किसी ने शरारत की है, मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब सुबह साढ़े सात बजे लेप्रसी चौराहा के समीप चाय की दुकान चलाने वाले रामबाबू नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी।रेलवे पुलिया के नीचे बम रखा हुआ है। जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तो नैनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर एक पैकेट रखा मिला जिसमें तार निकले हुए थे और घड़ी लगी थी। इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आननफानन फील्ड यूनिट, बम निरोधक दस्ता, एटीएस समेत एसएसपी अजय कुमार, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित तथा सीओ करछना राजेश यादव मौके पर पहुंच गए। रीवा राजमार्ग पर आवागामन को दोनो ओर से बंद कर दिया गया। वाहनों को पुराने पुल से लेप्रसी चौराहा की ओर भेजा जाने लगा। रास्ता बंद होने के कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।


बम निरोधक दस्ता नजदीक पहुंचकर जांच की तो पता चला कि चार प्लास्टिक की पानी के बोतलों को तार से बांधकर बम के स्वरूप में बनाया गया था। नकली बम की जानकारी होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी अजय कुमार ने बताया की बम जैसी संदिग्ध वस्तु रखे होने की सूचना थी। बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो वह नकली मिला। यह किसी की शरारत थी अफवाह फैलाने की। क्लू मिला है, इसके पीछे जो भी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Prayagraj: Bomb reported under railway over bridge in Naini stirs
Prayagraj News : बम की सूचना पर बंद कर दिया गया आवागमन। - फोटो : प्रयागराज

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मामला 
रेलवे पुलिया के नीचे बम की सूचना होने के बाद दो घंटे तक पुलिस व बम निरोधक दस्ते के सदस्य परेशान रहे। इसके बाद फर्जी बम की जानकारी होने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ सुराग मिले है जल्द की इस तरह की शरारत करने वाले को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कबाड़ी ने चाय दुकानदार को दी थी बम की जानकारी 
लेप्रेसी तिराहे पर चाय लगाने वाले रामबाबू को वहां से गुजरने वाले एक कबाड़ी ने बम की जानकारी दी थी। इसके बाद रामबाबू मौके पर पहुंचा तो देखा के एक कपड़े में तार लपेटा हुआ है और उसमें घड़ी लगी है। पूछताछ के दौरान रामबाबू ने बताया कि वह कई बार टीवी में इस तहत के बम को देख चुका है। इसी घबड़ाहट में उसने 112 नंबर पर बम की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को वहां ले जाकर बम भी दिखाया था। एसपी यमुनापार ने उससे कबाड़ी के बारे में पूछताछ की तो वह उसके बारे में कुछ भी नहीं बता सका। 

Prayagraj: Bomb reported under railway over bridge in Naini stirs
Prayagraj News : बम मिलने के बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
रेलवे पुलिस ने भी की ट्रैक की जांच 
रेलवे पुलिया के नीचे बम की सूचना पर हरकत में आई रेलवे पुलिस ने भी पुराने यमुना पुल से रेलवे माल गोदाम तक ट्रैक की जांच की। हालांकि वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बता दे कि रेलवे पुलिया के पास से रेलवे ट्रैक पर चढ़ने की जगह है और अक्सर आस-पास रहने वाले छात्र यहां पर टहलते हुए आ जाते है। वहीं जीआरपी व आरपीएफ द्वारा पुराने यमुना पुल तथा रेलवे पुलिया के उपर सुरक्षा को लेकर सिपाहियों को तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed