फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP MLA was chased in the middle of the night, tried to crush the security personnel

प्रयागराज : भाजपा विधायक का आधी रात किया पीछा, सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 09:15 PM IST
सार

कौशाम्बी से सिविल लाइंस लौट रहे थे चायल विधायक संजय गुप्ता, पूरामुफ्ती में घटना, एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ। आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गाड़ी का नंबर प्लेट भी टूटा था। 
 

विज्ञापन
Prayagraj: BJP MLA was chased in the middle of the night, tried to crush the security personnel
Sanjay Gupta, BJP

विस्तार

पूरामुफ्ती में चायल से भाजपा विधायक  संजय गुप्ता का कार सवार तीन संदिग्धों ने आधी रात पीछा किया। खतरा भांपकर सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी की कोशिश की तो उन्हें कुचलने की कोशिश करते हुए आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर लखनऊ तक हड़कंप मचा तो रात में ही पुलिस सक्रिय हुई। जिसके बाद एक आरोपी को पकड़कर कार बरामद कर ली गई। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि आरोपियों का मकसद क्या था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


चायल विधायक संजय गुप्ता का आवास सिविल लाइंस में है। शनिवार रात 12 बजे के करीब वह कौशाम्बी से घर लौट रहे थे। साथ में बिहार के नरपटगंज विधायक जयप्रकाश यादव भी थे। अभी वह पूरामुफ्ती में मंदर मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी सफेद रंग की ब्रेजा में सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा कर लिया। विधायक के ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ाई तो युवकों ने भी ऐसा ही किया और फिर बाएं साइड से आकर विधायक की कार के साथ-साथ चलने लगे।
विज्ञापन


खतरा भांपकर पीछे की दो गाड़ियों में चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों की घेराबंदी की। ओवरटेक कर सामने अपनी गाड़ी लगाकर कारसवार युवकों को रोक लिया। इस पर भी कार सवार नहीं रुके और उन्होंने बेकाबू रफ्तार से सामने खड़े सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। सुरक्षा कमियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई तो आरोपी कार लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: BJP MLA was chased in the middle of the night, tried to crush the security personnel
Prayagraj News : भाजपा विधायक का पीछा करने वाली गाड़ी का नंबर प्लेट भी टूटा मिला। - फोटो : प्रयागराज

रात भर सुरागकशी, सुबह हुई गिरफ्तारी
विधायक ने मौके से ही घटना की जानकारी आला अफसरों के साथ ही शासन को दी तो हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों की तलाश में जुट गई। रात भर सुरागकशी के बाद रविवार सुबह मरियाडीह से कार बरामद करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद को सलमान पुत्र फरमूद अहमद निवासी बम्हरौली बताया। साथ ही बताया कि घटना के वक्त उसके साथ गांव के ही सलीम और दानिश मौजूद थे जबकि कार सिराज की है।

Prayagraj: BJP MLA was chased in the middle of the night, tried to crush the security personnel
Prayagraj News : भाजपा विधायक संजय गुप्ता का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : प्रयागराज
आरोपी बोला- नहीं मालूम था विधायक की गाड़ी है
गिरफ्तार किए गए आरोपी सलमान को थाने लाकर दिन भर पूछताछ की जाती रही। सूत्रों का कहना है कि उसने पूछताछ में अफसरों को बताया कि वह और उसके साथी नहीं जानते थे कि गाड़ी विधायक की है। काफी देर से पास न मिलने पर ही उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक किया। सुरक्षाकर्मियों के घेरने पर वह डर गए और इसके बाद ही गाड़ी लेकर भागे। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसके बयान में कितनी सच्चाई है, यह विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। साथ ही उसके दोस्तों की भी तलाश की जा रही है। 

मैंने रात में ही मामले की सूचना आलाधिकारियों के साथ ही अपर मुख्य सचिव (गृह) और मुख्यमंत्री कार्यालय को दे दी है। यह बेहद गंभीर मामला है और गहराई से जांच कर पता लगाया जाना चाहिए कि मेरा पीछा करने वाले युवकों का मकसद क्या था। मैंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दे दी है।  - संजय गुप्ता, भाजपा विधायक चायल

विधायक की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक प्राणघातक हमला करने जबकि दूसरा अवैध शस्त्र रखने का है। उससे पूछताछ की जा रही है। - सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी

गाड़ी पर नहीं मिला नंबर, टूटी थी नंबर प्लेट
जिस ब्रेजा कार से विधायक की कार का पीछा किया गया, उसे अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। गाड़ी पर पीछे की ओर लगी नंबर प्लेट टूटी हुई थी और उसके आधे ही नंबर नजर आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गाड़ी सीज भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed