फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Attachment order of three more properties of Atik

प्रयागराज: अतीक की तीन और संपत्तियों की कुर्की के आदेश

Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Attachment order of three more properties of Atik
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
डीएम ने मंगलवार को अतीक अहमद की तीन और संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। तीनों ही संपत्तियां झूं्सी के कटका की है। इन संपत्तियों को पुलिस ने चिह्नित कर डीएम को कुर्क करने की रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने कुर्क करने का आदेश देते हुए 25 सितंबर तक प्रगति आख्या मांगी है, यानी कि कुर्की की कार्रवाई 25 से पहले कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अतीक अहमद की नामी बेनामी संपत्तियों की चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को डीएम ने झूंसी के कटका स्थित तीन भूखंडों को कुर्क करने के आदेश दिए। डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी कि अतीक अहमद ने आपराधिक कृत्य से इन संपत्तियों को अर्जित किया है। एसएसपी ने भी अपनी जांच आख्या डीएम को दी थी।
विज्ञापन

डीएम ने गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत 25 सितंबर तक चिह्नित संपत्तियों को कुर्क कर जांच आख्या देने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डीएम ने अब तक अतीक अहमद की कुल 16 संपत्तियों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से सात को कुर्क किया भी जा चुका है। इसके अलावा खुल्दाबाद और करेली की छह संपत्तियों की कुर्की के बारे में भी आदेश दिया जा चुका है। 14 सितंबर से पहले इन स्थानों की कुर्की होनी है।
कुर्क की जाने वाली संपत्तियों का ब्योरा
0 आराजी संख्या 385, 133 वर्ग मीटर, कटका, झूंसी
0 राजाजी संख्या 385, 0.3580 वर्ग मीटर, कटका झूंसी
0 आराजी संख्या 385, 0.3580 वर्ग मीटर, कटका झूंसी
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर चला बुलडोजर
अतीक अहमद की नामी-बेनामी संपत्तियों पर पीडीए का बुलडोजर मंगलवार को भी गरजा। करेली के बाजूपुर और ऐनुद्दीनपुर गांवों में पीडीए व पुलिस प्रशासन की टीमों ने दर्जनों की संख्या में बाउंड्रीवाल तथा अवैध निर्माण को ढहाया।
इसके अलावा वहां अवैध रूप से बनाए गए खड़ंजों को साफ कर दिया गया। अतीक के करीबी असाद ने वहां एक नाले पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसे तोड़ दिया गया। पीडीए ने वहां और भी जमीनों को चिह्नित किया है। आगे और भी कार्रवाई हो सकती है।
अतीक की नामी बेनामी संपत्तियों की जांच के दौरान करेली के बाजूपुर और ऐनुद्दीनपुर में करोड़ों की जमीन का पता चला था। चकिया के रहने वाले अतीक के करीबी असाद ने यहां प्लाटिंग कराई थी।
असाद ने इस काम में स्थानीय किसानों को भी साथ जोड़ा था। प्लाटिंग के लिए न तो नक्शा पास कराया गया और न ही पीडीए से अनुमति ली गई थी। मंगलवार को पीडीए की टीम बुलडोजर के साथ पहुंच गई। दोनों गांवों में करीब दस बीघे क्षेत्रफल जमीन को प्लाटिंग कर दर्जनों लोगों को बेच दिया गया था। जमीनों पर बाउंड्रीवाल तथा अन्य निर्माण कराए गए थे।
पीडीए के विशेष कार्याधिकारी एके पांडेय के मुताबिक अतीक के करीबी असाद ने ऐनुद्दीनपुर के कल्लू, बाबू और इसरार के साथ मिलकर प्लाटिंग की है। बिना नक्शे के प्लाटिंग करने, खड़ंजा बनाने और नाले पर अतिक्रमण के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान पीडीए की टीमों के साथ साथ पुलिस बल और एडीए के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
असाद अतीक का सबसे बड़ा करीबी
करेली में अवैध प्लाटिंग में जिस असाद का नाम सामने आया है, वह इस समय अतीक अहमद का सबसे बड़ा राजदार है। अतीक उसे कितना महत्व देते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अतीक ने गिरोह के लेनदेन का पूरा जिम्मा असाद को दे रखा है। असाद के खिलाफ कई मुकदमे हैं। इन दिनों वह नैनी जेल में बंद है। वह अपने खास गुर्गे खसौली के माध्यम से वसूली का काम करवाता है।

जिन्होंने रजिस्ट्री कराई, उनकी सांसें फूली
प्रयागराज। बाजूपुर और ऐनुद्दीनपुर गांवों में जिन लोगों ने अतीक के गुर्गे असाद के माध्यम से रजिस्ट्री करा रखी है, उनकी सांसें फूल गई हैं। तमाम गरीब और कमजोर भी रजिस्ट्री कराने वालों में शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई से सभी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed