{"_id":"6204319bf45b1557503cbb84","slug":"prayagraj-atiq-s-henchman-sells-pda-land-to-elderly-man-report-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक के गुर्गे ने बुजुर्ग को पीडीए की जमीन बेची, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक के गुर्गे ने बुजुर्ग को पीडीए की जमीन बेची, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 10 Feb 2022 02:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:56 AM IST
सार
राजरूपपुर में 60 फीट रोड निवासी मधुकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वीणा ने 2016 में नबी अहमद से कसारी मसारी में एक जमीन खरीदी थी। मधुकर ने जीवन भर का जमा पैसा जमीन में लगा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजरूपपुर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति को अतीक के गुर्गे नबी अहमद ने जाली दस्तावेजों की मदद से पीडीए की जमीन बेच दी। बुजुर्ग जब मकान बनवाने पहुंचे तो पीडीए के अधिकारियों से उनको इसकी जानकारी मिली। बुजुर्ग दंपति इसकी शिकायत लेकर नबी के पास पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी दी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
राजरूपपुर में 60 फीट रोड निवासी मधुकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वीणा ने 2016 में नबी अहमद से कसारी मसारी में एक जमीन खरीदी थी। मधुकर ने जीवन भर का जमा पैसा जमीन में लगा दिया था। नबी ने रजिस्ट्री तो कर दी थी लेकिन कब्जा नहीं दिया था। कुछ महीने पहले उन्होंने निर्माण कराना शुरू किया तो पीडीए के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया कि यह जमीन तो पीडीए की है। उन्होंने अधिकारियों को रजिस्ट्री के कागजात दिखाए तो उन लोगों ने बताया कि जाली दस्तावेजों की मदद से रजिस्ट्री की गई है। 16 दिसंबर 2021 को मधुकर और उनकी पत्नी वीणा नबी के घर पहुंचे और पूरी बात बताकर जमीन देने को कहा। इस पर नबी भड़क गया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देते हुए उसने पांच लाख की रंगदारी मांगी। चलने फिरने में असमर्थ वाणी ने कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। कुछ दिन पहले उन्होंने एसएसपी अजय कुमार को पूरी बात बताई। एसएसपी के आदेश पर धूमनगंज थाने में नबी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
राजकीय प्रेस के रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक मुंडेरा इलाके में तीन फरवरी की रात चोरों ने राजकीय प्रेस के रिटायर्ड कर्मचारी बादाम सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और दो लाख नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखा है। उसके बारे में तहकीकात की जा रही है।
चक मुंडेरा निवासी बादाम सिंह राजकीय प्रेस से रिटायर हुए हैं। उनके बेटे रजत सिंह की शादी कुछ दिन पहले हुई है। उन्होंने अपने पुराने घर के बगल में नया मकान बनवाया है। बेटे की शादी नए मकान से ही हुई थी। शादी के बाद उन्होंने पत्नी, बेटी और बहु के गहने पुराने घर की तिजोरी में रख दिए थे। साथ ही दो लाख नकदी भी वहीं रखे थे।
तीन फरवरी की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर तिजोरी तोड़ दी। पूरे गहने और रुपये लेकर चंपत हो गए। सुबह चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। बगल में सीसीटीवी में रात में एक व्यक्ति घूमता हुआ दिख रहा था। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच जा रही है।