फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Another woman infected with corona dies at SRN Hospital, second death in third wave stirs

प्रयागराज : एसआरएन हास्पिटल में कोरोना संक्रमित एक और महिला की मौत, तीसरी लहर में दूसरी मौत से हड़कंप

Sun, 09 Jan 2022 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

कीडगंज की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला को चार जनवरी को एसआरएन में भर्ती कराया गया था। वह गुर्दा रोग और बीपी से भी पीड़ित थी। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करके उसका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन
Prayagraj: Another woman infected with corona dies at SRN Hospital, second death in third wave stirs
prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ-साथ अब जानलेवा भी होने लगा है। संगमनगरी में रविवार को कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। इससे पहले शनिवार को भी कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जिले में चौबीस घंटों के दौरान 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बारिश का सिलसिला जारी रहने के कारण कोरोना जांच में भी कमी आई है। रविवार को जिले में कुल 6856 लोगों की कोरोना जांच की गई। उधर कौशाम्बी में एसपी एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा कोरोना की चपेट में आ गए। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। प्रतापगढ़ में कोरोना के सात और मरीज पाए गए।
विज्ञापन


कोरोना एक बार फिर से जानलेवा होता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अन्य बीमारियों से पीड़ित थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीडगंज की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की तीन जनवरी को अचानक तबियत खराब होने पर उसे शहर के राजापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद वह कोरोना संक्रमित मिली। इसके बाद चार जनवरी को उसे इलाज के लिए एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक उसे किडनी और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। सांस लेने में दिक्क्त होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसके पहले शनिवार को एक महिला की जान चली गई थी। वह भी कोरोना संक्रमित थी।

60 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव होकर भर्ती हुई थी। उसको बीपी और किडनी की दिक्कत थी। ऑक्सीजन लेवल कम था। इसलिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर उन्हें रखा गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। - डॉ. सुजीत, नोडल कोविड, एमएलएन 

जिले में 715 हुए कोरोना के एक्टिव मरीज, रविवार को 137 नए संक्रमित मरीज आए सामने
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 137 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 715 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। दो मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।

कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। दिसंबर केआखिरी सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के सभी मोहल्लों तक कोरोना संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में जरा सी असावधानी कोरेाना संक्रमण के खतरे को बढ़ाने केलिए पर्याप्त है। रविवार को जार्जटाउन, सिविल लाइंस, हासिमपुर, तेलियरगंज, अतरसुईया, चर्च लेन, दारागंज, खुशरुबाग, झूंसी, सोरांव, करछना, म्योराबाद, चौफटका, अशोक नगर, मीरापुर, लूकरगंज, कालिंदीपुरम्, सुबेदारगंज, राजापुर, नैनी, दरभंगा कालोनी समेत शहर के विभिन्न मोहल्लों कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 

700 से ऊपर पहुंचा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

रविवार को 137 नए मरीज मिले। कोरोना संक्रमण का दायरा शहरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिले में 163 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या प्रयागराज में 715 तक पहुंच गई। सक्रिय मरीजों का यह आंकड़ा सात महीने बाद हुआ। इसके पहले जिले में जुलाई माह में इतने एक्टिव केस प्रयागराज में मौजूद थे।

कोरोना संक्रमण से पीड़ित इलाज करा रहे मरीजों में सात मरीजों का होम आइसोलेशन खत्म हुआ और उन्हें डिस्चार्ज दिया गया। कोरोना संक्रमण का असर शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक दिख रहा है। यहीं कारण पिछले एक सप्ताह से लगातार शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

शनिवार कोे जार्जटाउन, सिविल लाइन, हासिमपुर, तेलियरगंज, अतरसुइया, चर्च लेन, दारागंज, खुशरूबाग, झूंसी, सोरांव, करछना, गंगोत्री नगर, टैगोर टाउन, म्योराबाद, चौफटका, अशोक नगर, मीरापुर, लूकरगंज, कालिंदीपुरम, सूबेदारगंज, राजापुर, नैनी, दरभंगा कालोनी,गोविंदपुर में कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में भी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिससे संक्रमित लोगों को चिन्हित करके उनका इलाज कराया जा सके और संक्रमण पर विराम लगाया जा सके। 

नौ हजार से अधिक किशोरों ने लगवाई कोरोना टीका की पहली डोज
कोरोना टीकाकरण में शनिवार को प्रयागराज प्रदेश में सबसे ऊपर रहा। जिले में एक दिन सबसे अधिक 66365 लोगों का टीकाकरण किया गया। खासबात रही कि जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर किशोरों में सबसे अधिक उत्साह दिखाई दिया। 15 से 17 साल के किशोरों में शनिवार को टीकाकरण कराने वालों की संख्या 9667 रही।

एसीएमओ व अर्बन एनएचएम प्रभारी डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि सोमवार से शहर में टीकाकरण के लिए स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे अधिक से अधिक किशोरों का टीकाकरण करके उन्हें कोरोना से सुरक्षित किया जा सके। सोमवार से शहर के 39 स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए 800 टीमें लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed