फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Another arrested in bombing near Lete Hanuman temple

प्रयागराज : लेटे हनुमान मंदिर के पास बमबाजी में एक अन्य गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2022 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 09:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नाबालिग आरोपी उन 10 लोगों में शामिल हैं जिन्हें सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया था। कुल 10 में से सात नाबालिग हैं जो शहर में स्थित स्कूलों में 11वीं व 12वीं के छात्र हैं। गिरफ्तार किया गया आरोपी इन्हीं में से एक है।

विज्ञापन
Prayagraj: Another arrested in bombing near Lete Hanuman temple
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़े हनुमान मंदिर के पास चार दिन पहले हुई बमबाजी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। यह 11वीं में पढ़ता है और हमलावरों में वह भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और मजिस्ट्रेट की अनुमति से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नाबालिग आरोपी उन 10 लोगों में शामिल हैं जिन्हें सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया था। कुल 10 में से सात नाबालिग हैं जो शहर में स्थित स्कूलों में 11वीं व 12वीं के छात्र हैं। गिरफ्तार किया गया आरोपी इन्हीं में से एक है। वह नैनी स्थित महेवा पश्चिम पट्टी का रहने वाला है और घटना के वक्त मौके पर अन्य हमलावरों संग मौजूद था।
विज्ञापन



उधर चिह्नित किए गए छह अन्य नाबालिग समेत नौ आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना में कुल 15 आरोपी शामिल थे जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई है। इनमें से अब तक कुल पांच नाबालिग व एक युवक गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि संगम तट पर बड़े हनुमान मंदिर के पास का इलाका चार जुलाई को ताबड़तोड़ बमबाजी से दहल उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां बाइक से पहुंचे हमलावरों ने पहले से मौजूद युवकों को निशाना बनाकर बमबाजी की थी। जिसमें बाघंबरी गद्दी निवासी निर्भय ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने खुद को निशाना बनाकर हमला करने का आरोप तहरीर में लगाया था। लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात साफ हो गई कि विवाद छात्रों के दो गुटों के बीच चल रही तनातनी को लेकर हुआ था। इससे वादी का कोई लेनादेना नहीं था। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छात्र को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed