फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj

प्रयागराज और कौशाम्बी को जोड़ेगी 797 करोड़ की सड़क: केशव

Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
प्रयागराज और कौशाम्बी को जोड़ेगी 797 करोड़ की सड़क: केशव
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने की घोषणा
मंझनपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट से लेकर कौशाम्बी मुख्यालय तक 797 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क ऐसी नहीं होगी कि बनते ही उखड़ जाए। सड़क की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को नवीन मंडी ओसा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। भारत माता का जयकारा लगवाने के साथ ही डिप्टी सीएम ने अपनी बातों की शुरुआत की। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सरकार ने जीवन की जरूरत के हिसाब से योजनाएं बनाई हैं। गरीबों के लिए घर और सभी के लिए शौचालय दिया गया। सरकार ने हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाई। देश के 50 हजार गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि सेतु निगम को निर्माण कार्य के लिए आठ सौ करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। गंगा के किनारा शीतला धाम और यमुना के किनारे प्रभाषगिरि का सौन्दर्यीकरण होगा।
विज्ञापन

मायावती से लगाव नहीं पर कांशीराम में है आस्था: केशव
बसपा शासन में मंडी समिति से बने कांशीराम अतिथि गृह को पीडब्लूडी को सौंपने के निर्देश
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांशीराम अतिथि गृह की बदहाली पर चिंतित दिखे। अफसरों को निर्देश दिया कि कांशीराम अतिथि गृह लोक निर्माण को हैंडओवर किया जाएगा। उनका विभाग उसका कायाकल्प कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांशीराम अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। अतिथि की बदहाली देख नाराज डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती के समर्थक नहीं है लेकिन कांशीराम में आस्था है। बसपा ने कांशीराम को सम्मान नहीं दिया। वह लोक निर्माण विभाग से कांशीराम अतिथि गृह का कायाकल्प कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed