{"_id":"616b272d1f747e133b18b6bd","slug":"prayagraj-ajan-case-against-sambit-patra-at-civil-lines-police-station-in-tahrir-priyanka-gandhi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर, प्रियंका गांधी की रैली में अजान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर, प्रियंका गांधी की रैली में अजान का मामला
Sun, 17 Oct 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:55 AM IST
सार
आरोप है कि संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
BJP Sambit patra
- फोटो : social media
विस्तार
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रियंका गांधी ने 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली का आयोजन किया था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ थाm लेकिन संबित पात्रा ने 14 अक्टूबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की नेता की उपस्थिति में केवल अजान कराई गई, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना में पहले सनातन धर्म, इस्लाम और फिर सिख धर्म से संबंधित प्रार्थना की गई थी। संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन