फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Record made in September, air passengers crossed 55 thousand for the first time

प्रयागराज एयरपोर्ट : सितंबर में बना रिकार्ड, पहली बार हवाई यात्री हुए 55 हजार के पार

Fri, 13 Oct 2023 06:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 06:02 AM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पिछले कुंभ के दौरान एक जनवरी 2019 को खोला गया। तब से अब तक यहां 22 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हो चुकी है। हर एक वित्तीय वर्ष में यहां यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Record made in September, air passengers crossed 55 thousand for the first time
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट में जहां एक ओर विमानों की संख्या कम हो रही है तो वहीं यात्रियों की संख्या कम होेने की बजाय बढ़ती जा रही है। ऑफ सीजन कहे जाने वाले सितंबर माह की बात करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट को इस बार भरपूर यात्री मिले। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब सितंबर माह में हवाई यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 55 हजार को पार कर गया।

विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट पिछले कुंभ के दौरान एक जनवरी 2019 को खोला गया। तब से अब तक यहां 22 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हो चुकी है। हर एक वित्तीय वर्ष में यहां यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में अब सितंबर माह में भी एयरपोर्ट में यात्रियों की अच्छी तादाद में आवाजाही हुई।
विज्ञापन


सितंबर माह में पहली बार प्रयागराज एयरपोर्ट पर 55 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ। पिछले वर्ष सितंबर माह में यह संख्या तकरीबन 38 हजार थी। जबकि सितंबर 22 में सितंबर 23 के मुकाबले ज्यादा विमानों की आवाजाही हुई थी। पिछले वर्ष सितंबर में यहां 628 विमानों का आवागमन हुआ, जबकि इस बार यह संख्या 618 पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में ऑफ सीजन कहे जाने वो जुलाई से सितंबर के बीच प्रयागराज एयरपोर्ट का प्रत्येक माह 50 हजार से ज्यादा यात्री मिले। इस हिसाब से यहां बीते तीन माह में 1.60 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। इसी तरह पिछले वर्ष जुलाई से सितंबर की अवधि में 1.20 लाख, वर्ष 2021 में 97143, वर्ष 2020 में 88596 एवं वर्ष 2019 में इस दौरान 1.04 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ।

एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि हवाई यात्रा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से आने वाले दिनों में प्रयागराज से गुवाहाटी, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट का प्रस्ताव है।

प्रयागराज एयरपोर्ट में हवाई यातायात की स्थिति
 

माह और वर्ष- यात्रियों की संख्या- विमान की संख्या
 

सितंबर 19 - 33074 - 404

 

सितंबर 20 - 32061 - 362

 

सितंबर 21 - 33809 - 560

 

सितंबर 22 - 38350 - 628

 

सितंबर 23 - 55465 - 618

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed