फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: More than eight lakh passengers traveled by air in just six months

Prayagraj Airport : सिर्फ छह माह में आठ लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया हवाई सफर

Fri, 04 Jul 2025 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 AM IST
सार

लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट के बाद प्रयागराज सूबे का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट हो गया है, जहां महज छह माह में ही आठ लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई। जनवरी से जून 2025 के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर 8.06 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: More than eight lakh passengers traveled by air in just six months
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट के बाद प्रयागराज सूबे का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट हो गया है, जहां महज छह माह में ही आठ लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई। जनवरी से जून 2025 के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर 8.06 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। इसके पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर जनवरी से जून 2023 की अवधि में 3.16 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ था।

विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की बढ़ी आवाजाही की मुख्य वजह महाकुंभ को ही बताया जा रहा है। दरअसल, इस वर्ष महाकुंभ के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों व विमानों का आवागमन हुआ। महाकुंभ के दौरान जनवरी व फरवरी में ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर तकरीबन पांच लाख यात्रियों का आवागमन हो गया। 2025 के शुरुआती छह माह में ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों का ग्राफ आठ लाख के ऊपर पहुंच गया है। इस अवधि में यहां 6976 विमानों का आवागमन हुआ। विमानों की संख्या के लिहाज से भी यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन

प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी ही दो ऐसे एयरपोर्ट हैं, जहां प्रतिवर्ष यात्रियों का आवागमन 20 लाख से ज्यादा का है, जबकि प्रयागराज एयरपोर्ट में पिछले वर्ष 5.73 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। इस बीच जून 25 में यहां 351 विमानों से 52019 यात्रियों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट निदेशक मुकेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज में हवाई यात्रा करने वालों का क्रेज बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निर्माण के बाद प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के शुरुआती छह माह के आंकड़े

जनवरी से जून : यात्रियों की संख्या : विमानों की संख्या

2025 : 808672 : 6976

2024 : 272913 : 2900

2023 : 316732 : 3924

2022 : 273342 : 3800

2021 : 184204 : 2728

2020 : 140403 : 1568

2019 : 171392 : 2130

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed