{"_id":"6abe1f6ee26c91243a0d89d5","slug":"prayagraj-airport-akasa-air-mumbai-flight-starts-today-to-operate-five-days-a-week-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एयरपोर्ट : आज से अकासा एयर की मुंबई उड़ान हर रोज, सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एयरपोर्ट : आज से अकासा एयर की मुंबई उड़ान हर रोज, सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन
Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले प्रयागराज से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले प्रयागराज से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। विमानन कंपनी अकासा एयर ने प्रयागराज-मुंबई रूट पर अपनी दैनिक (सातों दिन) उड़ान सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इससे न सिर्फ यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि लंबे समय से बंद चल रहे शनिवार के दिन एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी पुन: शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अकासा एयर की यह विशेष सुविधा अक्तूबर में त्योहारी भीड़ को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए दी जा रही है। नवंबर में यह विमान सप्ताह में छह दिन संचालित होगा और शनिवार को उड़ान सेवा बंद रहेगी। दिसंबर में इसकी संख्या घटकर पांच दिन रह जाएगी, जिसमें बुधवार और शनिवार को विमान का संचालन नहीं किया जाएगा। फिलहाल, समय सारिणी के अनुसार मुंबई से यह विमान दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगा। इसके बाद वापसी में यह विमान प्रयागराज से शाम 4:05 बजे रवाना होगा और शाम 6:30 बजे मुंबई में लैंड करेगा।
विज्ञापन