{"_id":"695e2f498736a9761b04536b","slug":"prayagraj-air-quality-has-moved-from-the-green-zone-to-the-red-zone-with-the-aqi-crossing-300-in-all-three-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"AQI Prayagraj : ग्रीन जोन से रेड जोन में पहुंची प्रयागराज की हवा, तीनों इलाकों में एक्यूआई 300 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AQI Prayagraj : ग्रीन जोन से रेड जोन में पहुंची प्रयागराज की हवा, तीनों इलाकों में एक्यूआई 300 के पार
Wed, 07 Jan 2026 03:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:32 PM IST
सार
प्रयागराज की हवाओं में दो दिन बाद ही जहर घुल गया है। दो दिन पहले तक प्रयागराज का एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंच गया था। सोमवार को प्रयागराज के तीनों इलाके यलो जोन में रहे और मंगलवार को वायु प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रयागराज में एक्यूआई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज की हवाओं में दो दिन बाद ही जहर घुल गया है। दो दिन पहले तक प्रयागराज का एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंच गया था। सोमवार को प्रयागराज के तीनों इलाके यलो जोन में रहे और मंगलवार को वायु प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया। मंगलवार को प्रयागराज के झूंसी, सिविल लाइंस एवं तेलियरगंज में एक्यूआई का स्तर 300 के पार पहुंच गया था। इससे एक बार फिर वायु प्रदूषण के लिहाज से लोगों की मुसीबत बढ़ गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को प्रयागराज का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक पार रहा। झूंसी में पीएम 2.5 का स्तर 307 एवं पीएम 10 का स्तर 281 दर्ज किया गया। तेलियरगंज में पीएम 2.5 का स्तर 309 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 134 रहा। सिविल लाइंस में पीएम 2.5 का स्तर 304 और पीएम 10 का स्तर 297 रहा। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की रफ्तार ज्यादातर समय दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी।
विज्ञापन