{"_id":"648e08f99f100c239c0b92f4","slug":"prayagraj-agriculture-news-allahabad-news-c-3-1-ald1038-157170-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मोटे अनाजों का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मोटे अनाजों का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा
Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाजों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। खरीफ के सीजन में लगभग 4200 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले सीजन में 1400 हेक्टेयर में बाजरे की खेती हुई थी। इस साल चार हजार हेक्टेयर का लक्ष्य है। 180 हेक्टेयर में ज्वार की बोआई होगी।
उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में पहली बार ज्वार और दूसरी बार बाजरे की बीज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिला कृषि विभाग की ओर से 200 क्विंटल बाजरा और 30 क्विंटल ज्वार की संकर प्रजाति के बीज की किट बनाकर किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा सांवा व कोदो का वितरण भी किया जाना है।