फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Aged by neglect of son, old couple dies by consuming poison

Prayagraj: बेटे की उपेक्षा से दुखी वृद्ध दंपती ने जहर खाकर दी जान

Thu, 02 Jul 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Aged by neglect of son, old couple dies by consuming poison
eating poison
धूमनगंज के पीपलगांव में रहने वाले वृद्ध दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों मेें 85 वर्षीय जगन्नाथ व 80 वर्ष की उनकी पत्नी फूलमती शामिल हैं। चर्चा रही कि बेटे की उपेक्षा से दुखी होकर दंपती ने यह कदम उठाया। फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


पीपलगांव शाहा  में रहने वाले जगन्नाथ दूध का व्यवसाय करते थे। वर्तमान में वह घर पर ही पत्नी फूलमती के साथ रहते थे। उनके दो बेटों की मौत हो चुकी है और बगल में ही सबसे छोटा रामप्रकाश अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार शाम छह बजे के करीब जगन्नाथ व उनकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। बहुत देर तक उनके न दिखाई देेने पर बेटा रामप्रकाश पहुंचा तो माता-पिता को मृत पड़ा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर आसपास के लोग और फिर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसकी मां को कम दिखाई पड़ता था व वह बीपी समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। पिता भी बीमार रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दंपती की अपने बेटे से बनती नहीं थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया। धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा है। 

चार महीने पहले हुआ था विवाद

पत्नी समेत आत्महत्या करने वाले जगन्नाथ का चार महीने पहले अपने बेटे से विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि यह भी बात सामने आई थी कि बेटे के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या तक करने की भी बात सोच ली थी। यह पता चला था कि वह जहर लेने के लिए निकले हैं। जानकारी पर चौकी पुलिस ने घर पहुंचकर बात की तो उन्होंने यह भी कहा था कि स्थितियां ऐसी हो गई हैं कि अब जान देनी ही पड़ेगी। तब पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर किसी तरह मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed