फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After the torture, the girl student was murdered with her nose and mouth

प्रयागराज: दरिंदगी के बाद नाक-मुंह दबाकर किया था छात्रा का कत्ल

Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: After the torture, the girl student was murdered with her nose and mouth
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

कर्नलगंज के सादियाबाद के पास स्थित जंगल में 18 वर्षीय बीए की छात्रा की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई थी। हत्यारों ने इसके बाद नाक-मुंह दबा दिया था, दम घुटने की वजह से छात्रा की मौत हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन



बघाड़ा स्थित गर्ल्स हॉस्टल से 22 जनवरी से गायब ईश्वर शरण कॉलेज की छात्रा का शव सोमवार की शाम सादियाबाद के जंगल में एक सूखे कुएं से बरामद किया गया था। सूत्रों का कहना है कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें यह बात सामने आई कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। फिलहाल स्पर्म के नमूनों को एकत्र कर लिया गया है।

विज्ञापन

Prayagraj: After the torture, the girl student was murdered with her nose and mouth
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक जांच के लिए प्रिजर्व किया गया स्वैब
साथ ही वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी प्रिजर्व कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि स्पर्म व स्लाइड की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा से दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम के दौरान यह भी बात सामने आई कि छात्रा की मौत दम घुटने की वजह से हुई। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण ‘एस्फिक्सिया बाई स्मूदरिंग’ लिखा है।


जानकारों का कहना है कि इसका मतलब यह है कि नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। यह स्थिति तब बनती है जब नाक और मुंह लगातार दबाए रखकर फेफड़ों तक ऑक्सीजन के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया जाए। इसमें दम घुटने की वजह से व्यक्ति की जान चली जाती है।

Prayagraj: After the torture, the girl student was murdered with her nose and mouth
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले, फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत सूत्र भले ही दुष्कर्म होने की बात कह रहे हों लेकिन अफसर इस बाबत कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि कुआं 80 फीट गहरा था, ऐसे में नीचे गिरने से भी कुछ चोटें आने की संभावना है। ऐसे में केवल पीएम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पोस्टमार्टम के दौरान वैजाइनल स्वैब की स्लाइड एकत्र की गई है जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बाबत कुछ स्पष्ट हो पाएगा। अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed