फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After becoming a minister again, Nandi was welcomed everywhere

प्रयागराज : दोबारा मंत्री बनने के बाद पहुंचे नंदी का जगह-जगह हुआ स्वागत

Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: After becoming a minister again, Nandi was welcomed everywhere
दोबारा मंत्री बनने के बाद नंदी का जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर दक्षिण विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहली बार प्रयागराज पहुंचे। यहां प्रयागराज आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

मंत्री नंदी लखनऊ से सड़क मार्ग से ही जैसे ही शांतिपुरम पहुंचे वहां मेयर अभिलाषा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। फूलों की बारिश के बीच जय राम के जयघोष के साथ वह खुली जीप में सवार होकर तेलियरगंज चौराहा, मजार चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, नेतराम चौराहा, मनमोहन चौराहा, हिंदू हॉस्टल चौराहा, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर चौराहा, निरंजन डॉट पुल, जानसेनगंज, लोकनाथ चौराहा, सुलाकी चौराहा होते हुए मुट्टीगंज स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय तक गए। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र का विकास पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी की नेतृत्व वाली पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते हुए उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट और हवाई उड़ानों का जाल बिछाने का प्रयास किया गया। काम और परिणाम को देखते हुए इस बार औद्योगिक विकास , निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर अनिल केसरवानी झल्लर, मनोज मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed