फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Advocates stage protest over closure of physical hearing in high court Allahabad some sitting on dharna

Prayagraj : हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई बंद होने पर अधिवक्ताओं में नाराजगी, मुख्य न्यायाधीश से मिले बार के पदाधिकारी

Mon, 10 Jan 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 09:32 PM IST
सार

फिजिकल सुनवाई जारी रखने के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल से मुलाकात भी की, लेकिन फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Advocates stage protest over closure of physical hearing in high court Allahabad some sitting on dharna
Prayagraj News : फिजिकल सुनवाई बंद होने पर हाईकोर्ट गेट के सामने जुटे अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार से केवल वर्चुअल सुनवाई होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। वह दिन भर हाईकोर्ट के गेट पर जमा रहे और फिजिकल सुनवाई की मांग करते रहे। इस दौरान दोपहर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल से मुलाकात की। वकीलों ने उनके समक्ष अपनी मांगों को रखा। लेकिन, हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने इसे मानने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


देर शाम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर वकीलों की मांग दोहराई। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने फिजिकल सुनवाई को जरूरी बताया और कहा कि इस मसले पर प्रशासनिक कमेटी को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन


वर्चुअल सुनवाई के आदेश पर वकीलों की नाराजगी को देखते हुए हाईकोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों के बाहर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। वकीलों के भीतर प्रवेश करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। गेट नंबर तीन की ओर से जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वकीलों को उधर जाने पर पाबंदी लगा दी गई। इस पर वकीलों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Advocates stage protest over closure of physical hearing in high court Allahabad some sitting on dharna
Prayagraj News : फिजिकल सुनवाई बंद होने पर हाईकोर्ट गेट के सामने जुटे अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

अधिवक्ता बोले, परिसर में जाने की मिले छूट
कुछ वकील वहीं बैठ गए और फिजिकल सुनवाई किए जाने की मांग करने लगे। कुछ वकीलों ने तर्क दिया कि उन्हें परिसर के अंदर जाने की छूट होनी चाहिए। गेट पर खड़े वकीलों का कहना था कि हाईकोर्ट परिसर के अंदर बैंक में उनका काम है। अंदर न जाने देने से उनका काम नहीं हो पा रहा है। वहीं, कुछ वकील पोस्ट ऑफिस में अपना काम बताकर भीतर आने की कोशिश करते रहे।

 

दोपहर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कमेटी के समक्ष वकीलों की परेशानियों को रखा गया, लेकिन फिजिकल सुनवाई किए जाने पर कमेटी तैयार नहीं हुई। बाद में अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों केसाथ बैठक की और फिजिकल सुनवाई किए जाने को जरूरी बताया।

 

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कमेटी को फिजिकल सुनवाई के संदर्भ में फिर से विचार करना चाहिए। साथ ही बताया कहा कि इस मसले पर नियमित रूप से बैठक होगी। संचालन महासचिव एसडी सिंह जादौन ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्यामा चरण त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, प्रियंका शर्मा, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed