फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: ADG presents the line to the Inspector who defended the accused of escaping the minor

प्रयागराज : नाबालिग को भगाने के आरोपी का बचाव करने वाले इंस्पेक्टर को एडीजी ने किया लाइन हाजिर

Sun, 24 Apr 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 09:35 PM IST
सार

शनिवार दोपहर  एडीजी प्रेम प्रकाश सराय ममरेज थाने पहुंचे। थाने में कई फरियादी मौजूद थे। एडीजी ने सबको बुलाकर उनके आने का कारण पूछा। सोरों सिंधौरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही भानु प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गए।

विज्ञापन
Prayagraj: ADG presents the line to the Inspector who defended the accused of escaping the minor
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

एडीजी प्रेम प्रकाश ने शनिवार की दोपहर सराय ममरेज थाने का औचक निरीक्षण करने के बाद इंस्पेक्टर आशीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर के साथ ही दो दरोगा और एक सिपाही को भी लाइन हाजिर किया गया। एडीजी को थाने में ही कुछ फरियादी मिले जिन्होंने बताया कि कई अर्जियां देने के बाद भी उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन



शनिवार दोपहर  एडीजी प्रेम प्रकाश सराय ममरेज थाने पहुंचे। थाने में कई फरियादी मौजूद थे। एडीजी ने सबको बुलाकर उनके आने का कारण पूछा। सोरों सिंधौरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही भानु प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गए। लेकिन इंस्पेक्टर आशीष कुमार मुकदमा नहीं दर्ज कर रहे हैं। वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन



एडीजी के आदेश पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। वादी को एफआईआर की कॉपी देकर एडीजी ने पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। यही नहीं थाने पर लाल साहब निवासी सिरसा ने बताया कि एसआई राजू कृष्ण द्वारा उसे बगैर किसी अपराध के थाने पर बैठाया गया है। उससे मिलने आए परिजनों को कांस्टेबल अनिल कुमार यादव द्वारा थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे शिकायत कर्ता ने थाने में तैनात एसआई दिनेश कुमार पांडेय पर शिकायती प्रार्थना पत्र को बदलवाने की शिकायत की। एडीजी प्रेम प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सरायममरेज समेत चार पुलिसकर्मियों को  लाइन हाजिर कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ हंडिया को सौंपी गई है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि एडीजी की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed