फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident: Heavy collision between tourist bus and DCM on highway overbridge

Prayagraj Accident : हाईवे के ओवरब्रिज पर टूरिस्ट बस और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 25 यात्री घायल

Thu, 30 May 2024 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 May 2024 05:58 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे टूरिस्ट बस और डीसीएम की हुई आमने सामने भिड़ंत में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Heavy collision between tourist bus and DCM on highway overbridge
हादसे के बाद बस के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के तिलकपुर ऊपरदहा गांव के पास नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर डीसीएम व टूरिस्ट बस की आमने-सामने भिड़ंत में टूरिस्ट पर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


राजस्थान के नागौर जिले से टूरिस्ट बस पर कुल 55 लोग सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी, मथुरा, वृंदावन, वैष्णो धाम, गोकुल परिक्रमा सहित आदि तीर्थ स्थलों के लिए निकले थे। सभी विभिन्न जगहों पर घूम कर वापस अपने जिला नागौर जा रहे थे। बुधवार को भोर में तीन बजे टूरिस्ट बस जैसे ही उपरदहां के तिलकपुर गांव के करीब नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

हादसा इतना तेज था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जहां घटना के बाद वहां अफरा- तफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य की हालात गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान गुड्डू महतो (40) पुत्र शंकर महतो निवासी पकड़ी स्माइल, पोस्ट लदौरा पकड़ी थाना सदर मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की गई।

बस में राजस्थान के भी तमाम लोग सवार थे। जिसमें रतन कवर (60), बोडी देवी (45), पिंटू (26), पदमा (65), शांति देवी (45), गीता (60), केशव (45), ओमप्रकाश (30), गोपाल (49), भवानी सिंह (65), मंजू (45), निर्मला (55), मिट्ठू लाल (68), अमन सिंह (65), मिट्ठू कुमार (55), संतोष (68), सोरामराम (78) आदि घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed