{"_id":"5c626ee7bdec222bf4528e1b","slug":"prayagraj-a-man-shot-dead-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े शख्स को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े शख्स को मारी गोली
Tue, 12 Feb 2019 12:29 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:29 PM IST
jhunsi murder
झूंसी के पटेल नगर गांव में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों नें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान राजदेव यादव (40) के रूप में हुई है। बदमाशों नें राजदेव को तीन गोलियां मारी। इस गोलीबारी में धीरज यादव नाम का हाकर भी जख्मी हो गया है। एक गोली उसके अंगूठे को छूते हुए निकल गयी।
jhunsi murder
पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया, और घटना पर तफ्तीश शुरु कर दी है। मारे गए राजदेव यादव बिजली विभाग के एक्सईएन की गाड़ी के चालक थे। शहर में इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बेखौफ बदमाशों का हौसला काफी बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।