प्रयागराज : 20 हजार शस्त्र लाइसेंस किए जा सकते हैं निरस्त
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाना है। पिछले दिनों सभी जिलों के डीएम व कप्तानों संग वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव आयुक्त की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद के 20 हजार शस्त्र लाइसेंस धारकों को बड़ा झटका लग सकता है। उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। दरअसल चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जाना है, लेकिन अब तक जनपद में आधे असलहे तक जमा नहीं किए गए हैं। हाल यह है कि चुनावों की तारीख लगभग घोषित होने को है और अभी 65 फीसदी से ज्यादा असलहे जमा नहीं हो सके हैं। ऐसे में आदेश की अवहेलना करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस ने भेजनी शुरू कर दी है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाना है। पिछले दिनों सभी जिलों के डीएम व कप्तानों संग वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव आयुक्त की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी जनपद में यह काम बहुत पीछे है। जिले में कुल 33 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से तीन हजार शस्त्र बैंक सुरक्षा, निजी सुरक्षा, पुलिसकर्मियों व ऐसे लोगों के पास हैं जिन्हें जान का खतरा है।
अब तक 10 हजार असलहे जमा कराए जा चुके हैं
इसके बाद भी 30 हजार लाइसेंसी असलहे ऐसे हैं, जिन्हें शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करने के मद्देनजर जमा कराया जाना जरूरी है। हालांकि तमाम कवायदों के बावजूद अब तक महज 10 हजार के करीब लाइसेंसी असलहे ही जमा कराए जा सके हैं। लगभग 20 हजार असलहे ऐसे हैं, जिन्हें जमा कराए जाने का काम बाकी है। इस तरह से देखा जाए तो जनपद के कुल लाइसेंसी शस्त्रों में से लगभग 34 फीसदी ही जमा किए जा सके हैं, जबकि 65 प्रतिशत से ज्यादा असलहे जमा होने का काम बाकी है।
नोटिस के बावजूद नहीं हो रहे गंभीर
पुलिस अफसरों का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस जमा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों से कहा गया है कि वह अपने शस्त्र संबंधित थाने या गन हाउस में जमा कर सकते हैं। हजारों शस्त्रधारकों को नोटिस भी भेजा गया लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और अब तक शस्त्र नहीं जमा किए। ऐसे में अब उनके खिलाफ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
सभी लाइसेंसधारकों को शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस भी भी भेजा गया है। इसके बावजूद अब तक जिन्होंने शस्त्र नहीं जमा किए, उनके निरस्तीकरण की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। - सतीश चंद्र, एसपी क्राइम