{"_id":"61fd6e88dabaef075e38d8b3","slug":"prayagraj-10-including-manju-sant-of-congress-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कांग्रेस की मंजू संत समेत 10 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कांग्रेस की मंजू संत समेत 10 ने किया नामांकन
Fri, 04 Feb 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:50 PM IST
सार
भाजपा की आरती कोल तथा सपा के मुज्तबा सिद्दीकी समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन की घोषणा की थी। ऐसे में चौथे दिन नामांकन के लिए कतार लगाने की उम्मीद थी लेकिन अलग-अलग कारणों से दावेदार नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : कांग्रेस प्रत्याशी मंजू संत ने बारा विधानसभा से नामांकन किया।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन से प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने चौथे दिन भी दूरी बनाए रखी। शुक्रवार को सिर्फ कांग्रेस की मंजू संत ने बारा से नामांकन किया। इनके अलावा नौ अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस तरह से अब तक 22 लोग नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा की आरती कोल तथा सपा के मुज्तबा सिद्दीकी समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन की घोषणा की थी। ऐसे में चौथे दिन नामांकन के लिए कतार लगाने की उम्मीद थी लेकिन अलग-अलग कारणों से दावेदार नहीं पहुंचे। ऐसे में कलक्ट्रेट तथा तहसील परिसर में सन्नाटा ही रहा। अब नामांकन के लिए शनिवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिन शेष बचे हैं। इसके विपरीतअब तक कुल 315 लोग नामांकन फार्म ले गए हैं। इनमें से सिर्फ 22 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
ऐसे में आखिरी तीन दिनों में बड़ी संख्या में नामांकन किए जाने की उम्मीद है। शुक्रवार को बारा से मंजू संत के अलावा कौशिल्या ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इनके अलावा फाफामऊ से ज्ञान प्रकाश मौर्य, संजय कुमार यादव, विनोद कुमार पांडेय, फूलपुर से अशोक मौर्या, प्रतापपुर से कमल, करछना से तारा चंद्र, शहर उत्तरी से शैलेंद्र कुमार प्रजापति, दक्षिणी से संतोष पाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
कोरांव से तीसरे दिन को भी कोई नामांकन नहीं
चौथे दिन शुक्रवार को भी कोरांव से किसी ने नामांकन नहीं किया। वहीं फाफामऊ, प्रतापपुर, मेजा तथा बारा से सबसे अधिक तीन-तीन प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।