{"_id":"5c5205b8bdec220c0c3214da","slug":"prayagraj-1-17-lakh-voters-increased-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दो साल में बढ़ गए 1.17 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दो साल में बढ़ गए 1.17 लाख मतदाता
Thu, 31 Jan 2019 01:44 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Voter Id card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बाद यानी, दो वर्ष के अंतराल में प्रयागराज में मतदाताओं की संख्या एक लाख 17 हजार भी अधिक बढ़ गई है। वहीं 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो एक लाख 22 हजार मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का प्रकाशन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा अन्य संशोधन के लिए बूथवार अभियान चलाया गया था। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 4428396 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक इसमें संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
2017 विधानसभा चुनाव में यह संख्या 4361167 थी। वहीं 2014 लोकसभा में 4306055 मतदाता थे। पूर्व की तरह इस बार भी शहर पश्चिमी में सबसे अधिक 436108 वोटर हैं। इसके बाद शहर उत्तरी विधानसभा में 417789 मतदाता हैं। वहीं सबसे कम मेजा विधानसभा में 317698 मतदाता हैं। बारा में 322442 मतदाता हैं। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे का कहना है कि मतदाता सूची तैयार हो गई है। बृहस्पतिवार को इाका प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
फूलपुर में इलाहाबाद से 2.81 लाख अधिक मतदाता
प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, शहर उत्तरी और पश्चिमी में कुल मतदाताओं की संख्या 1975218 है। वहीं इलाहाबाद क्षेत्र के शहर दक्षिणी, मेजा, करछना, बारा और कोरांव में 1693438 मतदाता हैं। इस तरह से फूलपुर में इलाहाबाद की तुलना में 281780 अधिक मतदाता होंगे।