फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 1.10 lakh students will have to wait for laptops and mobilephones

प्रयागराज : 1.10 लाख विद्यार्थियों को अभी करना होगा लैपटॉप और मोबाइल का इंतजार

Wed, 20 Apr 2022 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से डिजी शक्ति अभियान के तहत स्नातक के विद्यार्थियों को लैपटॉप या मोबाइल वितरण की घोषणा की गई है। पहली सूची में यहां के एक लाख 62 हजार विद्यार्थियों को इसके लिए पात्र पाया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: 1.10 lakh students will have to wait for laptops and mobilephones
मोबाइल - फोटो : i stock

विस्तार

जिले में एक लाख 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप तथा मोबाइल के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। पहले चरण में 26 अप्रैल तक सिर्फ 52 हजार विद्यार्थियों को ही मोबाइल एवं लैपटॉप वितरित हो पाएंगे। यह लाभार्थी अलग-अलग पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। मुश्किल यह कि पहली सूची में शामिल अन्य पात्र विद्यार्थियाें को कब तक मोबाइल मिल पाएगा इस बाबत कोई निर्देश भी जारी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन



प्रदेश सरकार की ओर से डिजी शक्ति अभियान के तहत स्नातक के विद्यार्थियों को लैपटॉप या मोबाइल वितरण की घोषणा की गई है। पहली सूची में यहां के एक लाख 62 हजार विद्यार्थियों को इसके लिए पात्र पाया गया था। प्रदेश सरकार की ओर से पिछले कार्यकाल में की गई इस घोषणा के अंतर्गत अब तक सिर्फ करीब 24 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप या मोबाइल वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन



52 हजार हजार छात्रों के लिए आ चुके हैं स्मार्ट फोन
अफसरों के अनुसार पहले चरण में विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के विद्यार्थियों को लैपटॉप और मोबाइल वितरित किए जाने हैं। इसके तहत 52 हजार विद्यार्थियों के लिए मोबाइल तथा लैपटॉप आ चुके हैं। नोडल अधिकारी एडीएम नागरिक आपूर्ति जेपी सिंह ने बताया कि  24 हजार मोबाइल एवं लैपटॉप पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई थी। अब एमएलसी चुनाव के बाद आचार संहिता हट गई है। इसी क्रम में 23, 25 और 26 अप्रैल को शेष 28 हजार मोबाइल एवं लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। वितरण शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि शेष 1.10 लाख विद्यार्थियों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। शासन के निर्देश के क्रम में इनका वितरण किया जाएगा।

इविवि के विद्यार्थी हैं अब तक वंचित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के विद्यार्थी प्रदेश सरकार की लैपटॉप एवं मोबाइल वितरण योजना से अब तक वंचित हैं। मुश्किल यह जल्द उन्हें इस योजना का लाभ मिलता भी नहीं दिख रहा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सूची अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाई है। जबकि, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही पोर्टल पर इंट्री बंद कर दी गई है।


चूंकि, पहली सूची में शामिल प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अभी लैपटॉप एवं मोबाइल वितरित किए जाने हैं। अफसरों का कहना है कि  पहली सूची के विद्यार्थियों को मोबाइल यालैपटॉप देने के बाद ही पोर्टल खोलने और नए विद्यार्थियों की सूची मांगी जानी है। ऐसे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के विद्यार्थियों को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

हालांकि, एडीएम नागरिक आपूर्ति जेपी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन से इस सिलसिले में वार्ता हुई है। पात्र छात्र-छात्राओं की सूची भेजने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। पीआरओ डॉ.जया कपूर का कहना है कि डिजी शक्ति अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी टैबलेट एवं मोबाइल फोन मिलेंगे। इसके लिए जो डाटा जिला प्रशासन ने मांगा था, उसे उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed