फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayaghat and Daraganj will remain closed only on Mouni Amavasya

सिर्फ मौनी अमावस्या पर बंद रहेगा प्रयागघाट और दारागंज

Thu, 14 Nov 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayaghat and Daraganj will remain closed only on Mouni Amavasya
Prayaghat and Daraganj will remain closed only on Mouni Amavasya
प्रयागराज। अगले वर्ष की शुरुआत में लगने वाले माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के दिन ही प्रयागघाट और दारागंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बंद रहेगी। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मेला से जुड़ी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अफसरों ने बताया कि जिला प्रशासन ने माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन प्रयागघाट और दारागंज रेलवे स्टेशन को बंद करने को कहा गया है। मौनी अमावस्या के अलावा बाकी अन्य दिनों में इन दोनों ही स्टेशनों से यात्री विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन

डीआरएम अमिताभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि माघ मेले में भी तकरीबन कुंभ जैसी ही व्यवस्था रहेगी। कुंभ के पूर्व जंक्शन पर बने चार यात्री आश्रय स्थल का प्रयोग यात्री सुविधा के मद्देनजर माघमेला में भी होगा। साथ ही सभी प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद भी इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा। इस बार यात्रियों को लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, जौनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रयागघाट से मिलेगी। माघ मेला के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल द्वारा कुल 160 स्पेशल ट्रेनों का संचालन विभिन्न स्थानों के लिए किया जाएगा। सर्वाधिक 40 मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन मौनी अमावस्या के दिन 24 जनवरी को होगा। इसके अलावा मेला अवधि में परेड क्षेत्र स्थित रेलवे के शिविर में एक प्रदर्शनी भी रेलवे की ओर से लगाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्व पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ब्यौरा
स्नान पर्व तारीख स्पेशल ट्रेन की संख्या
पौष पूर्णिमा 10 जनवरी 20
मकर संक्रांति 15 जनवरी 20
मौनी अमावस्या 24 जनवरी 40
बसंत पंचमी 30 जनवरी 35
माघी पूर्णिमा 09 फरवरी 25
महाशिवरात्रि 21 फरवरी 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed