फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Ricemill operator shot in the morning, police encounter with miscreants in the evening

Pratapgarh : सुबह राइसमिल संचालक को गोली मारी, शाम को बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, संरक्षण देने वाला जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 09:10 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी राम प्रसाद केसरवानी की बाजार में राइसमिल है। रविवार की सुबह नौ  बजे के करीब राइसमिल में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। राम प्रसाद केसरवानी का बेटा मनीष कुमार केसरवानी (32) बैठा था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Ricemill operator shot in the morning, police encounter with miscreants in the evening
Crime Scene

विस्तार

लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज में रविवार की सुबह राइसमिल में लूटपाट करने के इरादे से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने विरोध करने पर संचालक को गोली मार दी। घायल संचालक को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया। शाम को घटना में शामिल रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें संरक्षण देने के आरोप में एक जिला पंचायत सदस्य को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 

लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी राम प्रसाद केसरवानी की बाजार में राइसमिल है। रविवार की सुबह नौ  बजे के करीब राइसमिल में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। राम प्रसाद केसरवानी का बेटा मनीष कुमार केसरवानी (32) बैठा था। इस बीच एक बाइक से नकाबपोश तीन बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश बाहर खड़ा था, जबकि उसके दो साथी तमंचा लेकर लूटपाट के इरादे से राइसमिल में घुस गए। उन्होंने अंदर पहुंचते ही तमंचा तान दिया। यह देख मनीष बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद मनीष खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। ग्रामीण एक बदमाश को दबोचकर पीटने लगे। हालांकि मौका पाकर उसने कोटेदार रईस की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और धमकाते हुए कोटेदार की बाइक लूटकर भाग निकला। घायल मनीष को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश में घेराबंदी करने लगी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को बदमाशों के जेठवारा के बढ़नी स्थित एक फार्म हाउस में रुकने की जानकारी मिली। जिसके बाद भारी फोर्स फार्म हाउस पर पहुंची, लेकिन बदमाश नहीं मिले। उनके लक्ष्मणपुर विकासखंड की ओर भागने की जानकारी मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। शाम को करीब  छह बजे लालगंज कोतवाली के रघवापुर जंगल में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में अजीत गौतम निवासी पूरेबंशी, प्रद्युम्न सरोज निवासी रामपुर भेड़ियानी और सुरेश निवासी शिवबोझ कोतवाली लालगंज के पैर में गोली लग गई। उनकी बाइक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके से पुलिस को असलहे व कारतूस मिले। पुलिस ने बदमाशों की मदद कर रहे लालगंज क्षेत्र से निर्वाचित एक जिला पंचायत सदस्य को भी हिरासत में ले लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। घटना के बाद बदमाशों को सुरक्षित निकालने में लालगंज क्षेत्र से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने अहम भूमिका निभाई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फार्म हाउस से भी असलहे बरामद हुए हैं। 


घायल बदमाश का जिला पंचायत सदस्य ने कराया प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि राइस मिल संचालक मनीष को गोली मारने के बाद ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचकर पीटा था। इससे वह घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अपने वाहन से जिला पंचायत सदस्य ही प्राइवेट अस्पताल तक ले गया था। चर्चा है कि यहीं से बदमाशों के बारे में पुलिस को पता चला। जिसके बाद पुलिस जिला पंचायत सदस्य के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए बदमाशों को घेरने में कामयाब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed