फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Rajabhaiya father Uday Pratap Singh filed a case against Allahabad businessman for not returning 2.5 crores

प्रतापगढ़ : राजाभैया के पिता उदय प्रताप ने ढाई करोड़ न लौटाने पर इलाहाबाद के कारोबारी पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 05 May 2022 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 May 2022 09:13 PM IST
सार

पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह निवासी भदरी किला के पास प्रयागराज निवासी ग्रीनलैंड मोटर्स कंपनी में पार्टनर अरुण क्षेत्रपाल का आना-जाना था। जून 2019 में उसने उदय प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि ग्रीनलैंड मोटर्स कंपनी रुपये के अभाव में डूब रही है।

विज्ञापन
Pratapgarh: Rajabhaiya father Uday Pratap Singh filed a case against Allahabad businessman for not returning 2.5 crores
prayagraj news : उदय प्रताप सिंह - फोटो : prayagraj

विस्तार

ग्रीनलैंड मोटर्स कंपनी को डूबने से बचाने के लिए उदय प्रताप सिंह ने कंपनी के पार्टनर को चार करोड़ रुपये उधार दिए थे। एक करोड़ रुपये लौटाने के बाद उसने अपना घर गिरवी रख दिया। कुछ दिनों बाद पचास लाख रुपये और लौटाए। शेष रुपये मांगने पर आनाकानी करने लगा। इसके साथ ही घर के कागजात जाली होने का दावा करने लगा। इस पर उदय प्रताप ने कुंडा कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन



पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह निवासी भदरी किला के पास प्रयागराज निवासी ग्रीनलैंड मोटर्स कंपनी में पार्टनर अरुण क्षेत्रपाल का आना-जाना था। जून 2019 में उसने उदय प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि ग्रीनलैंड मोटर्स कंपनी रुपये के अभाव में डूब रही है। अगर वह उसे चार करोड़ रुपये दे दें तो कंपनी को बचाया जा सकता है। बाद में रुपये लौटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

चार करोड़ लिए थे उधार, डेढ़ करोड़ लौटाए थे

इस पर उदय प्रताप सिंह ने उसे इलाहाबाद बैंक के खाते से दो करोड़ व बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से दो करोड़ रुपये दे दिए। छह माह बाद अरुण क्षेत्रपाल ने एक करोड़ रुपये लौटा दिए। शेष रुपये भी जल्द लौटाने का आश्वासन दिया। बार-बार रुपये मांगने पर उसने प्रयागराज के सिविल लाइंस म्योर रोड जोन -3 वार्ड 53 स्थित मकान गिरवी रख दिया। इसके बाद उसने दो फरवरी 2022 को पचास लाख रुपये फिर लौटाए।


इसके बाद शेष रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही कहा कि गिरवी रखे गए घर के अभिलेख जाली हैं। इस पर उदय प्रताप सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अरुण क्षेत्रपाल, कंपनी में पार्टनर उसकी पत्नी शानू क्षेत्रपाल, भाई सुनील क्षेत्रपाल, भयाहू बीनू क्षेत्रपाल व शबनम क्षेत्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed